
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने शादी के 27 साल बाद अलग होने का फैसला किया है. दोनों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि आने वाले वक्त में अब हम एक साथ नहीं चल सकते हैं. बयान में कहा गया कि ‘हमने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है. हमें ऐसा नहीं लगता है कि एक युगल के तौर पर हम जीवन के इस मोड़ पर एक साथ आगे बढ़ सकते हैं.’
बयान में कहा गया, “लंबी बातचीत और अपने रिश्ते पर काम करने के बाद हमने अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया है. बीते 27 साल में अपने तीन अतुल्य बच्चों को पालकर बड़ा किया है. हमने एक फाउंडेशन भी बनाया है जो दुनियाभर में लोगों के स्वस्थ और अच्छे जीवन के लिए काम करती है.”
कितनी संपत्ति के हैं मालिक?
फोर्ब्स की 35 वीं सूची के मुताबिक, बिल गेट्स के पास इस समय करीब 124 बिलियन डॉलर की संपत्ति है और इस लिस्ट में वह चौथे स्थान पर है. इस लिस्ट में पहले स्थान पर जेफ बेजोस, दूसरे स्थान पर एलन मस्क और तीसरे स्थान पर बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं.
हर सेकेंड कमाते हैं इतने रुपये:-आपको बता दें कुछ महीने पहले जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार बिल गेट्स की हर सेकेंड की कमाई 12 हजार 54 रुपये हैं यानी कि एक दिन की कमाई 102करोड़ रुपये है. इसके अनुसार अगर वो रोज साढ़े 6 करोड़ खर्च करें तो पूरे रुपये खर्च करने में उन्हें 218 साल लग जाएंगे.
27 साल पहले मेलिंडा से हुई थी मुलाकात:-बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स की पहली मुलाकात साल 1987 में हुई थी. उस वक्त मेलिंडा ने माइक्रोसॉफ्ट में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करना शुरू किया था. साल 1994 में इन दोनों की शादी हवाई के लानी द्वीप पर हुई थी. कहा जाता है कि उस वक्त ने भीड़ को कम करने के लिए सारे हेलीकॉक्पटर को उन्होंने किराए पर ले लिया था.
1970 के दशक में बनाई थी कंपनी:-आपको बता दें गेट्स ने 1970 के दशक में बिल गेट्स मे जानी-मानी कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी. इस कंपनी ने बिल गेट्स को खूब शोहरत और दौलत दी.
31 साल की उम्र में बन गए थे अरबपति:-बता दें कि बिल गेट्स 31 साल की उम्र में इतिहास के सबसे कम उम्र के अरबपति बने थे. उनका यह रिकॉर्ड 2008 तक बाकी रहा. 2008 में 23 वर्ष की आयु में अरबपति बन कर फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने गेट्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. गेट्स अपने पसंदीदा पेड़ की देखभाल करने ले लेकर लक्जरी कारों तक सब पर अपनी संपत्ति खर्च करते हैं, लेकिन उनका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करने के लिए दान करना रहता है.