BioNTech-Pfizer का दावा- 12-15 साल के बच्चों पर 100% असरदार है हमारी वैक्सीन

देश में कोरोना का कहर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है. फाइजर और बायोनटेक  ने दावा किया है कि उसकी कोरोना वायरस वैक्‍सीन  12 से 15 साल तक के बच्‍चों पर 100% असरदार है. बुधवार को कंपनी की तरफ से बयान जारी कर बताया गया कि फेज-3 का ट्रायल अमेरिका में 2,260 बच्चों पर किया गया था और यह 100 फीसदी प्रभावी साबित हुआ. और और इसने मजबूत एंटीबॉडी रिस्‍पांस दिखाया .

Pfizer के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अल्‍बर्ट बाउर्ला ने कहा, ‘हम यह डेटा आने वाले कुछ सप्‍ताह में अमेरिकी नियामक एफडीए के समक्ष पेश करने की योजना बना रहे हैं. हम अगले स्‍कूल इयर से पहले से इस आयु वर्ग के लिए टीकाकारण शुरू करने की उम्‍मीद लगाए हुए हैं. ‘ उधर जर्मन कंपनी BioNTech के मुख्‍य कार्यकारी ने कहा कि किशोरों के लिए अत्‍यधिक सुरक्षित (वैक्‍सीन) बताने वाले यह परिणाम बेहद उत्‍साहजनक हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *