दुखद: बर्ड ग्रुप के कार्यकारी निदेशक अंकुर भाटिया का निधन, 48 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Bird Group के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकुर भाटिया का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 48 वर्ष के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्ट अटैक की वजह से भाटिया का निधन हो गया। भाटिया के नेतृत्व में Bird Group काफी आगे बढ़ा। उन्होंने कई तरह की रणनीति अपनाई, जिससे कंपनी की स्थिति मजबूत हुई। उनके नेतृत्व में कंपनी का कोर बिजनेस काफी आगे बढ़ा। साथ-ही-साथ कंपनी ने नए क्षेत्रों में खुद को स्थापित किया।

बर्ड समूह विविध प्रकार के कारोबार करता है। समूह का होटल, यात्रा प्रौद्योगिकी सहित अन्य क्षेत्रों में कारोबार है। बर्ड समूह ने शुक्रवार को जारी एक वक्तव्य में कहा, ‘‘बहुत दुख के साथ हम आपको यह सूचित कर रहे हैं कि बर्ड समूह के कार्यकारी निदेशक डा. अंकुर भाटिया (48 वर्ष) का आज प्रात: दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।”

भाटिया को 1994 में अमाडू ब्रांड को भारतीय उपमहाद्वीप में लाने का श्रेय जाता है। अमाडेअस ट्रैवल एजेंटों और एयरलाइंस को ट्रैवल प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने वाला प्रमुख ब्रांड है। भाटिया ने समूह का कारोबार आतिथ्य क्षेत्र में शुरू किया। बर्ड हास्पिटलिटी सविर्सिज के स्वामित्व में रोसेट होटल्स एण्ड रेज़ार्ट्स शामिल है। समूह के पास भारत और ब्रिटेन में छह लक्जरी संपत्तियां हैं जिनकी अपनी अलग पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *