
सांप बेहद खतरनाक और जहरीला प्राणी होता है, इससे सामना होने पर जंगल में शेर भी अपना रास्ता बदल देता है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो और खबरें सामने आती रही हैं जिनमें सांप द्वारा इंसानों के काटे जाने की घटनाएं शामिल होती हैं। हालांकि यह भी कहा जाता है कि अगर इन सांपों को बेवजह परेशान ना किया तो ये किसी का नुकसान भी नहीं करते। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के वर्धा जिले से सामने आया है। यहां छह साल की बच्ची पूर्वा गडकरी के गले में सांप लिपटा दिख रहा है जो कि ज़हरीला सांप बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे तक यह कोबरा बच्ची की गर्दन से लिपटा रहा.
बच्ची के परिवार और आसपास के लोगों ने सांप पकड़ने वाले को बुलाया और बच्ची को कुछ देर चुपचाप लेटे रहने को कहा. बच्ची डरी सहमी लेटी रही. लेकिन सांप को निकालते समय, बच्ची के जरा से हिलते ही सांप ने उसके हाथ पर काट लिया.यह चार दिन पहले की घटना है. फिलहाल बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है. बच्ची खतरे से बाहर है.