पुरानी रंजिश के चलते दिल्ली में भाजपा नेता नरेश उजाला और परिवार पर जानलेवा हमला,सभी के हालत नाजुक

दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दिल्ली के मंगोलपुरी में स्थानीय बीजेपी नेता नरेश उजाला, उनकी पत्नी और बेटे पर 10 से 12 अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया है. मिली जानकारी के अनुसार ये हमला नरेश उजाला के घर पर ही हुआ है, जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता समेत उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए.

फिलहाल पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों को नाजुक हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है. वहीं दिल्ली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाई शुरू कर दी है और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जानकारी में यह पता चला है कि बीजेपी नेता और उनके परिवार पर आपसी पुरानी रंजिश के कारण हमला किया गया है. घायल भाजपा नेता के सिर पर गहरी चोट लगी है. दूसरी ओर बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष ने बीजेपी कार्यकर्ता व उनके परिवार पर लाठी, डंडों, तलवार और चाकू से हमला किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *