जोधपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने भाजपा विधायक और नाताओ में हुई हाथा पाई की नौबत देखे वीडियो

जोधपुर में भाजपा की लड़ाई मंच पर नजर आई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बालेसर में हुई जनसभा के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया जब शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ को भरी सभा के बीच मंच से बोलने से मना कर दिया गया। इतना ही नहीं उनके सामने से माइक तक छीन लिया। दरअसल संगठन की अनुमति के बिना पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ बोलने के लिए मंच पर पहुंच गए। इसके बाद भाजपा नेता प्रताप सिंह ने माइक खींच लिया। वहीं जनता के शोर मचाने पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्थिति को संभाला और पूर्व विधायक को बोलने का मौका दिया। गौरतलब है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नौ साल के मोदी शासन की उपलब्धियों को लेकर जनसभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *