रविंद्र जडेजा की विधायक पत्‍नी रिवाबा जडेजा की BJP सांसद से हुई बहस, ये थी वजह

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की विधायक रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) और सांसद पूनमबेन माडम (Poonamben Madam) के बीच हुई तकरार (altercation) का मामला अब थमता हुआ नजर आ रहा है. मामले को बढ़ता देख जामनगर से सांसद पूनम माडम ने मीडिया के सामने स्पष्टीकरण दिया और उन्होंने कहा कि रिवाबा उनकी छोटी बहन हैं. बता दें कि मेरी माटी मेरा कार्यक्रम के तहत लखोटा झील पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम था. इस दौरान पूनम माडम चप्पल पहनकर हार अर्पित करने गई थीं.

वहीं रिवाबा जडेजा चप्पल उतारकर स्मारक पर पहुंची. आरोप है कि पूनम माडम ने टिप्पणी की कि कुछ लोग स्मार्ट बनते हैं. इसके बाद रिवाबा को गुस्सा आया और उन्होंने वहीं पर पहले मेयर और फिर सांसद पूनम माडम को खरी-खोटी सुना दी थी. मीडिया की मौजूदगी में तीन महिला नेताओं के साथ हुआ झगड़ा वायरल हो गया था. झगड़े के बाद मेयर बीना कोठारी ने इस पूरे मामले को बीजेपी का आंतरिक और पारिवारिक मामला करार दिया था.

वहीं रिवाबा जडेजा ने कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है. इस विवाद (Controversy) के तूल पकड़ने के बाद अब पूनम माडम की सफाई आई है. पूनम माडम ने कहा, ‘जो कुछ हुआ. वह बहुत कम समय में हो गया. यह गलतफहमी (Misunderstanding) के चलते हुआ. ग्रुप फोटो के लिए एक डेढ़ मिनट में जो संवाद हुआ. उसके अलावा न आगे कुछ और न पीछे कुछ है. बीजेपी एक परिवार है. वह हमेशा रहेगा. परिवार में कई बार बर्तन खटक जाते हैं. लेकिन कोई बड़ी बात नहीं है.’

पूनम माडम ने कहा कि वायरल वीडियो एक छोटी गलतफहमी का नतीजा है. बड़ा कुछ भी नहीं है. पूनम माडम ने कहा कि हर एक कार्यकर्ता कोशिश करता है. पार्टी के लिए काम करता है. पूनम माडम जब मीडिया के बीच आई थीं तो नरम नजर आ रही थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *