जेल भेजे गए भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, हीरेंद्र बहादुर सिंह पर CM के ओएसडी के साथ अभद्रता का आरोप; भाजपा के कार्यक्रम मे कर रहे थे अभद्रता

 

भाजपा के कार्यक्रम में हंगामा और गाली-गलौज करने पर भाजपा कार्यसमिति के सदस्य हिरेंद्र बहादुर सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को अटल बिहारी सुशासन संस्थान में भाजपा का एक कार्यक्रम चल रहा था। हिरेंद्र कार्यक्रम में पहुंचे और हंगामा व अभद्रता करने लगे।

मौके पर मौजूद सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा ने हिरेंद्र को रोका, लेकिन इसके बाद भी वे नहीं माने और अभद्रता करते रहे। शर्मा के सहायक नायब तहसीलदार ने कमला नगर थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उन्हें शनिवर को ही नोटिस देकर थाने बुलाया गया, लेकिन वे वहां भी नहीं पहुंचे। रविवार को एसीपी कोर्ट ने हिरेंद्र को जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *