भाजपा देगी काबिल पदविहीन नेताओं को मौका, निगम-मंडलों और विभागों में मिलेगी जिम्मेदारी

काबिल नेताओं को निगम-मंडल और सरकारी नियुक्ति देगी भाजपा

संभाग प्रभारियों से मांगे नाम, महीने के आखिर में कार्यकारिणी भाजपा अब ऐसे नेताओं को मौका देने वाली है, जो पांच-सात साल से काबिल होने के बावजूद घर बैठे हैं। इन्हें निगम मंडल और सरकारी विभागों में जगह दी जाएगी। संभागीय प्रभारियों से हफ्तेभर में नाम देने के लिए कहा है। कल भोपाल में प्रदेश प्रभारी महेन्द्रसिंह ने ये बात कही। नगर और जिले की कार्यकारिणी भी अगस्त के आखिरी हफ्ते तक बनाने का अल्टीमेटम दे दिया है।

कई कांग्रेसियों की भाजपा में आमद और नेताओं के नजदीकियों को रेवड़ी मिलने के बाद अब भाजपा अपने पक्के कार्यकर्ताओं को पदों से नवाजने वाली है। इंदौर के संभागीय प्रभारी राघवेन्द्र गौतम और उ”ौन के प्रभारी जीतू जिराती से दोनों संभाग मिलाकर चालीस नाम मांगे हैं, जो भाजपा के लिए बरसों से काम कर रहे हैं, लेकिन कोई पद या जिम्मेदारी नहीं है। इसमें निगम मंडल, जिले की कार्यकारिणी, सरकारी विभागों में जगह और केन्द्र की कार्यकारिणी जिम्मेदारी जैसे कई पद होंगे। भाजपा दफ्तर के सूत्रों ने बताया कि राखी के बाद नगर और जिले की कार्यकारिणी के लिए पर्यवेक्षक इंदौर और उ”ौन आ रहे हैं। यहां दर्जनभर नेताओं के इंटरव्यू होंगे, खासकर जिन्हें उपाध्यक्ष और महामंत्री बनाना है।

कार्यकारिणी को लेकर रूपरेखा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा के पास पहुंचा दी है। इन दोनों को पर्यवेक्षक के सामने अपनी पसंद के नाम रखना होंगे। भाजपा दफ्तर पर इंटरव्यू होंगे। इंदौर से जिन नेताओं के नाम जाने की उम्मीद है, उसमें पूर्व नगर अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रदेश मीडिया में काम कर चुके नेता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *