नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. इसमें तमिलनाडु के नौ उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. इस तीसरी सूची में बीजेपी के नौ ही उम्मीदवारों के नाम हैं. बीजेपी ने अभी तक 276 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. हालांकि इनमें से दो चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके हैं, लिहाजा अभी तक 274 उम्मीदवार हैं. पहली सूची में 195, दूसरी में 72 और तीसरी में नौ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं.
