सेंट स्टीफेंस के मेधावी छात्र की कोरोना से मौत, इलाज में लापरवाही पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी

कोरोना महामारी के दौरान दूसरों के लिए मददगार बने छात्र को भी कोरोना ने नहीं बख्‍शा.दिल्ली के जाने-माने सेंट स्टीफेंस कॉलेज  के एक मेधावी छात्र की कोरोनोवायरस  से मौत हो गई. छात्र की मौत पर शिक्षकों ने नाराजगी जताई है. आरोप है कि छात्र को अच्छा इलाज नहीं मिला, जिसके चलते उसने दम तोड़ दिया. मृतक का नाम सत्यम झा (19) था. वह इतिहास (प्रथम वर्ष) का छात्र था. सत्यम खुद कॉलेज में कोविड हेल्पलाइन चलाते थे.

सत्यम झा के परिवार का आरोप है कि राजस्थान के कोटा में कोविड का सही तरीके से इलाज न होने की वजह से सत्यम की मौत हुई. सत्यम दिल्ली से कोटा गए थे, जहां 13 मई को उनकी तबियत खराब हो गई. पहले कोटा के जिला अस्पताल, फिर मेडिकल कॉलेज में 6 दिन ICU में इलाज चला.मेडिकल कॉलेज में इलाज में लापरवाही के चलते परिवार ने सत्यम को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन यहां भी इलाज अच्छा नहीं मिला और बीते मंगलवार को उसकी मौत हो गई.

सत्यम झा कोलकाता के जेवियर कॉलेज से बोर्ड की परीक्षा में 99 फीसदी अंक लाए थे. पिछले साल BA इतिहास में स्टीफेंस कॉलेज में दाखिला हुआ था. सत्यम झा खुद स्टीफेंस कॉलेज में एक हेल्पलाइन चलाते थे, जिसके तहत कोरोना संक्रमितों की मदद की जाती थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *