इंदौर में पटरी पर मिला ​​​​​​​बीकॉम के छात्र का शव।

छात्र आदित्य का शव पटरी पर पड़ा मिला।

इंदौर में लक्ष्मीबाई नगर के पास पटरी पर बीकॉम सेकेंड ईयर के छात्र का शव पड़ा मिला। स्टेशन मास्टर ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। वह बाणगंगा इलाके का रहने वाला है। सुबह अपने घर से निकला था।

जीआरपी पुलिस ने बताया कि छात्रा का नाम आदित्य परिहार (19) निवासी नंदबाग कॉलोनी बाणगंगा है। गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे स्टेशन मास्टर ने हादसे को लेकर सूचना दी थी। मौके पर आदित्य का मोबाइल मिला। वह एरोप्लेन मोड पर था। जिसमें उसे हटाया गया तो परिजनों के कॉल आने लगे। उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराया गया। इसके बाद उन्होंने आदित्य की पहचान की।

सुबह 9 बजे घर से निकला था

परिजनों का कहना है कि आदित्य सुबह 9 बजे करीब घर से निकला था। उसने कुछ देर में आने की बात कही थी। लेकिन, इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया। दिन में उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था।

आदित्य के मोबाइल में पुलिस को अभी कुछ खास जानकारी नहीं मिली है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *