करन जौहर की पार्टी को लेकर फॉरेंसिक लैब ने किया खुलासा

बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद मामले की जांच में ड्रग्स का ऐंगल सामने आया। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिजम के अलावा ड्रग अडिशक्शन के भी संगीन आरोप लगने लगे। कहा जाने लगा कि ज्यादातर बड़े फिल्मी सितारे ड्रग अडिक्ट्स हैं। इसी बीच साल 2019 में करण जौहर के घर पर हुई एक पार्टी का वीडियो एक बार फिर चर्चा में आ गया जिसे देखकर ये आरोप लगाए गए थे कि वीडियो में मौजूद सितारे ड्रग्स के नशे में हैं और इस पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ था। हालांकि अब एक फरेंसिक रिपोर्ट में इन आरोपों को खारिज कर दिया गया है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक फॉरेंसिक साइन्स लैब ने फिल्ममेकर करण जौहर की पार्टी वीडियो को क्लीन चिट दे दी है. ऑफिशियल्स ने कहा है कि वीडियो में दिख रही व्हाइट लाइन ट्यूबलाइट की चमक हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक किसी भी बॉलीवुड सेलेब ने ड्रग्स का सेवन नहीं किया है. साथ ही वीडियो में किसी तरह का गलत पदार्थ नहीं पाया गया है.

 

करण जौहर ने कुछ समय पहले स्टेटमेंट शेयर करके इस पार्टी के बारे में सफाई दी थी. उन्होंने कहा- मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 28 जुलाई 2019 को मेरे घर पर होस्ट की गई पार्टी में ड्रग्स का सेवन नहीं किया गया है. मैं इस बारे में 2019 में भी सफाई दे चुका हूं कि यह सारे आरोप झूठे हैं. वर्तमान समय में दुर्भावनापूर्ण कैंपेन चलाया जा रहा है. यह आरोप पूरी तरह गलत और आधारहीन हैं. उस पार्टी में कोई ड्रग्स का सेवन नहीं हुआ था. मैं आपको बता दूं कि मैं उन मादक पदार्थों का समर्थन नहीं करता हूं और न ही मैं इसका प्रचार करता हूं.’

आपको बता दें नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के शिकायत दर्ज करने के बाद एनसीबी ने इस वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था. करण जौहर की पार्टी में दीपिक पादुकोण, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, विक्की कौशल, शकुन बत्रा सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *