
इसमें कोई दोराय नहीं है कि हिंदी सिनेमा की शुरुआत या भारत में फिल्मों की शुरुआत विदेशी फिल्मों की देखा-देखी हुई. मगर जैसे-जैसे दशक दर दशक बीतता गया इंडियन सिनेमा ग्रो करता गया. ये सच है कि आज भी कई सारी बॉलीवुड फिल्में ऐसी बन रही हैं जो हॉलीवुड या अन्य विदेशी भाषाओं की फिल्मों की कॉपी हैं मगर कुछ ऐसी बॉलीवुड फिल्में भी हैं जिसके ऑरिजनल और दमदार कंटेंट ने हॉलीवुड फिल्मों का ध्यान भी आकर्षित किया है. . तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जिनसे प्रेरणा लेकर हॉलीवुड में फिल्में बनाई गईं.
(1)’पर्ल हार्बर’ और ‘संगम’:-राज कपूर की हिट फिल्म ‘संगम’ जो कि साल 1964 में रिलीज हुई थी। हॉलीवुड ने साल 2001 में उसे कॉपी करके फिल्म ‘पर्ल हार्बर’ बनाई। इन दोनों ही फिल्मों की कहानी मिलती-जुलती है। दोनों फिल्मों में दो बेस्ट फ्रेंड और एक लड़की के लव ट्रायंगल दिखाया गया है। बस फर्क इतना है कि संगम में जहां एक दोस्त पायलट हाता है। वहीं ‘पर्ल हारबर’ में दोनों दोस्त पायलट होते हैं।
(2)’जस्ट गो विद इट’ और ‘मैने प्यार क्यों किया’:-सलमान खान की 2005 में आई फिल्म ‘मैने प्यार क्यों किया’ और हॉलीवुड फिल्म ‘जस्ट गो विद इट’ की स्टोरी लगभग एक जैसी है। ‘जस्ट गो विद इट’ में जेनिफर एनिस्टन का किरदार और ‘मैंने प्यार क्यों किया’ में सुष्मिता सेन का किरदार काफी हद तक सेम है। वहीं सलमान खान का रोल और एडम सैंडलर का किरदार सेम है।
(3)’विन अ डेट विथ टेड हैमिलटन’ और ‘रंगीला’:-आमिर खान की फिल्म ‘रंगीला’ जो साल 1995 में रिलीज हुई थी और हॉलीवुड फिल्म ‘विन अ डेट विथ टेड हैमिलटन’ कहानी सेम है। जिस तरह ‘रंगीला’ में एक लव ट्रायंगल दिखाया गया था, और एक लड़की अपने बेस्ट फ्रेंड और फिल्म स्टार के बीच में फंस जाती है। लगभग वही फिल्म ‘विन अ डेट विथ टेड हैमिलटन’ में भी था।
(4)’डिलीवरी मैन’ और ‘विक्की डोनर’:-आयुष्मान खुराना की साल 2012 में आई उनकी डेब्यू फिल्म ‘विक्की डोनर’ उनके करियर की सफल फिल्म साबित हुई थी। ‘विक्की डोनर’ से प्रेरित होकर हॉलीवुड में फिल्म बनी थी ‘डिलीवरी मैन’। दोनों में स्पर्म डोनेशन के टॉपिक पर बनी थी।
(5)’फीयर’ और ‘डर’:-साल 1993 में शाहरुख खान की फिल्म ‘डर’ रिलीज हुई थी। इस मूवी में उनके अलावा जूही चावला और सनी देओल लीड रोल में थे। इस फिल्म से शाहरुख खान काफी फेमस हो गए थे।’डर’ रिलीज के तीन साल बाद हॉलीवुड ने भी ठीक ऐसी ही फिल्म बनाई। हॉलीवुड में बनी इस फिल्म का नाम ‘फीयर’ था। इस हॉलीवुड फिल्म में भी एक लव ट्रायंगल दिखाया गया था।
‘
(6)लीप ईयर’ और ‘जब वी मेट’:-इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब वी मेट’ साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर और शाहिद कपूर लीड रोल में थे। ‘जब वी मेट’ दोनों के करियर की हिट साबित हुई थी। फिल्म से प्रेरित होकर साल 2010 में हॉलीवुड में फिल्म बनी थी जिसका नाम ‘लीप ईयर’ था। ‘लीप’ ईयर की कहानी पूरी तरह ‘जब वी मेट’ जैसी ही थी मगर फिल्म के मेकर्स ने ये मानने से इनकार कर दिया था कि उन्होंने एक बॉलीवुड फिल्म से प्रेरणा ली थी।
(7) अ वेडनेसडे:- साल 2008 में नसीरुद्दीन शाह की ये फिल्म रिलीज हुई थी जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया था. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था. फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था. सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि पूरे विश्व से इस फिल्म को सराहना मिली थी. साल 2013 में महान एक्टर बेन किंग्सले की फिल्म अ कॉमन मैन रिलीज हुई. किंग्सले की इस फिल्म को नसीर की अ वेडनेसडे से इंस्पायर्ड माना जाता है.