खजराना गणेश मंदिर एवं बड़े गणपति के लिए ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन सौंपा

 

 

 

 

खजराना गणेश मंदिर, बड़े गणपति के लिए ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन सौंपा।*
देवी अहिल्या की नगरी इंदौर के निवासी अपने मन मे भगवान सिद्धिविनायक गणेश जी के दर्शन की अभिलाषा लेकर खजराना गणेश और बड़े गणपति मंदिर पहुँचते हैं परंतु लॉक डाउन के चलते अभी तक मंदिर नही खुले हैं पुजारियों द्वारा ही पूजा अर्चना की जा रही है । महाँकाल मंदिर की तरह इंदौर खजराना गणेश मंदिर एवं बड़े गणपति मंदिर की दर्शन अनुमति को लेकर आज अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन के संरक्षक पं विष्णुप्रसाद शुक्ला (बड़े भैया) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिसमे सचिव पं अनूप शुक्ला , पं अन्नू वाजपेयी , पं दीपक शुक्ला, पं दीपक शर्मा, पं विजयेंद्र दीक्षित, पं धीरज शुक्ला, पं मोनेश जोशी, पं गौतम तिवारी के साथ पहुचकर जिलाधीश महोदय से निवेदन किया गया कि जैसे उज्जैन में महाँकाल मंदिर, ओंकारेश्वर में ममलेश्वर , ओंकारेश्वर जी और महेश्वर में दर्शन की अनुमति दी गयी उसी प्रकार इंदौर के खजराना गणेश मंदिर और बड़े गणपति मंदिर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव को देखते हुए अनुमति प्रदान की जाए ताकि श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन लाभ हो सके और अपनी मनोकामनाएं और अभिलाषा लेकर मंदिर जा सके । ज्ञापन जिलाधीश महोदय की और से एस.डी. एम . श्री सोहन कनाश जी ने प्राप्त किया और जिलाधीश महोदय से चर्चा कर उनको अवगत कराने का आश्वासन दिया ज्ञापन का वाचन सचिव पं अनूप शुक्ला ने किया ।
उपरोक्त मांग को धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर और ग्रह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा जी को भी भेजी जाएगी।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *