
*सर्व ब्राह्मण समाज के आन लाईन परिचय सम्मेलन को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद ।
सभी ब्राह्मण वर्गों के निवेदन पर ऑन लाइन प्रक्रिया को दो माह के लिए आगे बढ़ा दिया है ।
———————————————
सर्व ब्राह्मण डिजिटल परिचय सम्मेलन आयोजन समिति के प्रमुख संयोजक पंडित अनमोल तिवारी एवं पंडित आशुतोष दुबे ने बताया क़ि
कोरोना मरीजों के उपचार में जुटे डॉक्टर्स
ने भी परिचय दिए सर्व ब्राम्हण सम्मेलन में
विदेशों के डाक्टर्स इच्छुक हैं भारत मै कार्यरत प्रत्याशियों से विवाह के-अब तक 3 हजार प्रस्ताव आए है । सर्व ब्राम्हण समाज के परिचय सम्मेलन में अब तक तीन हजार युवक-युवतियों ने विवाह के प्रस्ताव एक-दूसरे को ऑनलाईन भेजे हैं। बुधवार और गुरूवार को आठ देशों के डाक्टर्स, बी फार्मा एवं एम फार्मा सहित मेडिकल व्यवसाय से जुड़े प्रत्याशियों ने न केवल अपने परिचय प्रस्तुत किए, बल्कि ऑन ड्यूटी कोरोना के मरीजों का उपचार कर रहे डाक्टर्स ने भी ड्यूटी पर रहते हुए अपने जीवनसाथी के बारे में पसंद बताई। अनेक प्रत्याशियों के माता-पिता भी ऑनलाईन सामने आए। अधिकांश पालक और प्रत्याशी ब्राम्हण समाज के किसी भी उपवर्ग मंे रिश्ता करने के लिए सहमत नजर आए।
आयोजन समिति के प्रमुख संयोजक पं. अनमोल तिवारी एवं पं. आशुतोष दुबे ने बताया कि 11 दिवसीय इस सम्मेलन में बुधवार को वीडियो कॉल शुरू होते ही लंदन स्थित कार्यालय पर एनआरआई डाक्टर्स के रिश्तों के लिए बड़ी संख्या में पूछताछ शुरू हो गई। जैसे-जैसे जूम एप पर प्रत्याशी आते गए, उनके बीच परिचय से लेकर प्रोफेशन और सेवा शर्तों से लेकर कोरोना त्रासदी पर भी बातें होने लगी। मेदांता हॉस्पिटल गुरूग्राम की डा. परिणिती तिवारी एवं सीएचएल अपोलो चेन्नई, एम्स दिल्ली, लीलावती मुंबई के चिकित्सक भी इनमें शामिल हुए। जिझोतिया ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी, आद्य गौड़ ब्राम्हण सेवा न्यास के अजय व्यास, जांगिड़ ब्राम्हण समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, अभिभाषक मनीष शुक्ला, अजय मिश्रा, अग्रवाल समाजसेवी संजय बांकड़ा आदि ने भी प्रत्याशियों से बातचीत कर ऑनलाईन परिचय सम्मेलन एवं उनके भावी जीवनसाथी के बारे में प्रतिक्रिया जानी। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज तिवारी एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अरूणा तिवारी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। लंदन और सिडनी में पदस्थ डॉक्टर्स भी इस सम्मेलन में शामिल हुए, जिन्होंने भारत मंे कार्यरत प्रत्याशियों से रिश्ते के लिए दिलचस्पी दिखाई। समिति के सहयोगी अमित कुईया ने बताया कि लंदन स्थित कार्यालय पर एनआरआई प्रत्याशियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
सम्मेलन में 24 अगस्त सोमवार को विशेष श्रेणी के प्रत्याशियों का परिचय रखा गया है। इनमें विधवा-विधुर, दिव्यांग, परित्यक्ता, तलाकशुदा एवं विशिष्ट श्रेणी के प्रत्याशियों के अलावा अब तक परिचय से वंचित रह गए सभी वर्गों के उम्मीदवार भाग लेंगे। पूर्व में यह सम्मेलन 22 अगस्त तक निर्धारित था लेकिन प्रत्याशियों के आग्रह और उनकी संख्या को देखते हुए दो माह और बढ़ाया गया है।
संलग्न चित्र –
सर्व ब्राम्हण परिचय सम्मेलन में परिचय देते डॉक्टर्स युवक एवं युवती प्रत्याशी। दूसरे चित्र में ऑनलाईन सम्मेलन में आए चिकित्सक एवं उनके पालक परिचय देते हुए। सम्मेलन के लिए करीब 6 हजार उच्च शिक्षित प्रत्याशियों की प्रविष्ठियां प्राप्त हुई
भारत सहित अन्य देशों के हजारों विवाह योग्य ब्राम्हण प्रत्याशी मोबाइल एप्लिकेशन एवं वेबसाइट http://Www.brahminbyah.com/digitalbook के माध्यम से अपना जीवनसाथी का चुनाव करेंगे तथा विडियो के माध्यम से परिजन बात कर अपना परिचय भी दिया इस बिश्व व्यापी महामारी के दोर मै इस प्रकार के समेलन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी जिस को करने का प्रयास किया है सभी ब्राह्मण जन घर से ही विवाह का मिलान कर सकते है ,ताकि इस महामारी के दौर मै उनको यहाँ वहाँ जाना ना पड़े सब काम घर बैठे ही हो जाए ।
प्रत्याशी अपना बायोडाटा आन लाईन रजिस्टर्ड करने के लिए लिंक
Www.brahminbyah.com/digitalbook पर जा कर सकते है। तथा हेल्प लाईन नंबर 7999526632 पर सहायता प्राप्त कर सकते है।पंजीयन निशुल्क है ।
भवदीय
(आशुतोष दुबे)
संयोजक
79995-26632