“ब्रेक डांस झूला अचानक टूटा: वायरल वीडियो में दो लोगों की जान पर मंडरा गया खतरा, अगले 30 सेकंड रहे बेहद डरावने”

बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को झूला झूलने में खुशी मिलती है। मेले के सीजन में शहर के रामलीला ग्राउंड से लेकर नुमाइश ग्राउंड तक, शहरों के तमाम बड़े इलाकों में झूले भी जाते हैं। लेकिन सीजनल ‘झूलों’ में सेफ्टी एक बड़ा मुद्दा रहता है। इंटरनेट पर वायरल ‘ब्रेक डांस’ झूले के एक वीडियो के बाद झूले की सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है।

ब्रेक डांस झूला टूटने का वीडियो वायरल (Instagram)

ब्रेक डांस झूले के चलने पर उसका एक डिब्बा टूटकर अलग हो जाता है। जिसके चलते अंदर बैठे दोनों ही व्यक्तियों की जान खतरे में पड़ जाती है। यह नजारा इतना भयावह रहता है कि ‘जिस पर बीतती है, वही उसका अंदाजा लगा सकता है।’ कमेंट सेक्शन में यूजर्स ऐसा होने के कारण से लेकर तमाम वजहों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और झूले वाले की भी क्लास लगा रहे हैं।

खतरनाक नजारा…

इस वीडियो की शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लग रहा होता है। ब्रेक डांस झूला अपनी लय में चल रहा होता है कि इतने में अचानक एक डिब्बा नीचे से टूट जाता है। झूले से बॉक्स निकल जाता है, लेकिन फिर भी झूला चल रहा होता है। ऐसे में झूला में बैठे लोग उसके अंदर फंसे होते हैं और ‘ब्रेक डांस’ गोल-गोल घूमने के चलते उनकी हालत और खराब होने लगती है।

फिर लोगों के ‘रोको-रोको’ चिल्लाने पर धीरे-धीरे झूला धीमा होता है। इस बीच झूले के आसपास भीड़ इकट्टा हो जाती है। जिसके बाद उन बंदों को निकाला गया होगा। करीब 32 सेकंड की यह फुटेज इसी के साथ खत्म हो जाती है।

4 करोड़+ व्यूज…

​Instagram पर इस Reel को @ajaysharma.aap नाम के यूजर ने 3 दिन पहले पोस्ट किया है। जिसे अब तक 4 करोड़ के ऊपर व्यूज और साढ़े 4 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि पोस्ट पर 7 हजार से ज्यादा कमेंट्स भी मिल चुके हैं।

अब इसका भी डर लगेगा!

यूजर्स कमेंट सेक्शन में आकर ‘ब्रेक डांस’ झूले पर हुई इस घटना पर अपनी राय रख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इसका मूल कारण वजन वितरण सही नहीं होना रहा होगा। दूसरे यूजर ने कहा कि सब लोग क्यों हंस रहे हैं, ये बिल्कुल भी मजेदार नहीं है। काश वो ठीक हो! तीसरे यूजर ने लिखा कि अब ये कभी दोबारा झूले पर नहीं बैठेगा। चौथे यूजर ने कहा कि अनहोनी होने से पहले कैमरामैन तैयार कैसे रहता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *