जेसीबी मशीन पर बैठे दूल्हा-दुल्हन धड़ाम से गिरे नीचे, वीडियो देख छूट जाएंगी हंसी

अपनी शादी के दिन को यादगार बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते. इस सिलसिले में लोग डेस्टिनेशन वेडिंग से लेकर प्री वेडिंग शूट भी करवाते हैं. कोई अपनी शानोशौकत को दिखाने के लिए दुल्हन  को विदा कराने के लिए हेलीकॉप्टर ले जाता है तो कुछ जोड़े और भी अजब-गजब जुगाड़ करके दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींंचने की कोशिश करते हैं.

कुछ ऐसी ही सोंच रखने वाले एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद लोग खूब हंस रहे हैं. दरअसल ये वीडियो  है ही इतना मजेदार कि इसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

इस बार सोशल मीडिया  पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन मेहमानों के बीच एक जेसीबी पर बैठकर बाते कर रहे हैं और इस दौरान मजेदार वाकया घट जाता है. जिसकी वजह से दोनों जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ते है. इस नजारे को देखने के बाद वहां बैठे लोग जमकर हंसते हैं. फ़िलहाल यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.

यहां देखिए वीडियो-

 

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया गया वैसे ही लोगों ने भी तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि शादी में रिश्तेदार और दोस्तों के नागिन डांस  के बाद एक और एपिक नजारा देख लीजिए. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि पता नहीं दूल्हा-दूल्हन जेसीबी पर क्यों बैठे थे.

इस वीडियो  को सोशल मीडिया पर सोनल कालरा  नाम की एक यूजर ने शेयर किया है. बस तभी से ये वीडियो हर जगह छाया हुआ है. अब तक इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही लोग इसे जमकर लाइक भी कर रहे हैं. हालांकि ये मालूम नहीं हो सका कि ये वीडियो  कब और किस जगह का है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *