सर्जरी के दौरान रोने लगी महिला, तो अस्पताल वालों ने बिल के साथ रोने के भी ले लिए पैसे, वायरल हुआ ट्वीट

कल्पना कीजिए कि आप इलाज के लिए किसी अस्पताल जाते हैं और वहां पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते वक्त आपके आंसू निकल जाए तो क्या आप उसके लिए पैसे देंगे? नहीं ना… लेकिन एक अस्पताल में कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक मरीज अस्पताल में एक सर्जरी के लिए पहुंचा. वह अपनी सर्जरी करवाते वक्त इमोशनल हो गई और रोने लगी. इस पर जब हॉस्पिटल ने बिल थमाया तो इमोशन एक्सप्रेस करने के लिए चार्ज देना पड़ गया. बिल देखकर हर कोई हैरान रह गया?

अस्पताल जाना किसी को भी पसंद नहीं. लोग अस्पताल में बीमार होकर जाना बिल्कुल पसंद नहीं करते, लेकिन इलाज के लिए जब कोई मरीज जाता है तो अंदर से इमोशनल भी बहुत होता है. इसी मामले में एक खबर सामने आई, जब एक महिला अपने सर्जरी के लिए अस्पताल पहुंची. संयुक्त राज्य अमेरिका की एक महिला ने दावा किया है कि सर्जरी के दौरान रोने के लिए उससे पैसे लिए गए. महिला ने अपने चौंकाने वाले अनुभव को ट्विटर पर साझा किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ.

ट्विटर पर मिज  नाम की एक महिला ने हाल ही में अपना अस्पताल का एक बिल शेयर किया जिसके जरिए उसने दावा किया कि अस्पताल में उससे रोने के भी पैसे ले लिए गए. महिला ने बताया कि वो अपने मोल  यानी तिल से जुड़ी एक सर्जरी करवाने गई थी. उसने इस सर्जरी  का एक बिल शेयर किया है जिसका कुल खर्च 223 डॉलर यानी 16,526 हजार रुपये आया है मगर इस बिल में एक बेहद अजीबोगरीब चीज भी जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है. बिल में महिला के रोने पर भी पैसे लिए गए हैं. सर्विस में ब्रीफ इमोशन लिखा है जिसके आगे 11 डॉलर लिखा हुआ है. यानी महिला से करीब 800 रुपये रोने के लिए चार्ज  किए गए हैं.

आपको बता दें कि ट्विटर पर इस पोस्ट को 2 लाख के करीब लोगों ने लाइक किया है और हजारों लोगों ने इसे रीट्वीट किया है. कई लोगों ने कमेंट कर अस्पताल को बुरा-भला कहा जबकि कुछ लोग मस्ती करने के मूड में दिखे. एक शख्स ने पूछा कि रोने के लिए जो 2 डॉलर का डिस्काउंट मिला क्या उससे आप खुश हुईं? जबकि एक शख्स ने पूछा कि क्या आपका हेल्थ केयर भावनाओं को भी कवर करता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला अमेरिका की है और ये बिल भी अमेरिका के किसी अस्पताल का है मगर इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकती है कि बिल किस अस्पताल का है. इसलिए अहिल्या वाणी डॉट कॉम  इस बिल के असली होने का दावा नहीं कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *