इस दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर के भाई की गोली मारकर हत्या हुई

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर के छोटे भाई की केपटाउन में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, टायरोन फिलेंडर बुधवार को रेवेन्समीड में अपने पड़ोसी के यहां पानी दे रहे थे तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने कहा है कि वह हत्या की जांच कर रही हैं और हत्यारा अभी भी फरार है
वर्नोन फिलेंडर ने परिवार द्वारा जारी एक बयान में कहा, ‘इस समय घटना की कोई जानकारी नहीं है और हमारे परिवार के लिये शोक के समय में अटकलें इसे काफी मुश्किल बना देंगी।’ पुलिस ने कहा कि गोली बुधवार को लंच के समय में चली और वे इसे हत्या का मामला मानकर तफ्तीश कर रहे हैं। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सामुदायिक ग्रुप के एक सदस्य ने कहा कि फिलैंडर की मां और परिवार के अन्य सदस्य पास में ही अपने घर के आंगन में थे जब उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *