
Indigo Honored Operation Sindoor Hero BSF Officer In Plane: ऑपरेशन सिंदूर में साहस और वीरता दिखाने वाले बीएसएफ अधिकारी राजप्पा बीडी को इंडिगो एयरलाइन ने सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया है. बीते 10 जून 2025 को दिल्ली से बेंगलुरु के रवाना हुई इंडिगो फ्लाइट के अटेंडेंट ने माइक पर राजप्पा बीडी की वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सलाम किया. इस दौरान फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों ने बीएसएफ अधिकारी की वीरता की कहानी सुनने के बाद उनके सम्मान में तालियां बजाई और उनको सलाम किया. इसके बाद बीएसएफ ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर इंडिगो एयरलाइन का आभार व्यक्त किया है.
इंडिगो फ्लाइट अटेंडेंट ने क्या बोला? (What did the Indigo flight attendant say?)
इंडिगो फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा, ‘इस उड़ान में एक बेहद खास यात्री का सम्मान करना हमारे लिए गौरव की बात है, 7 और 8 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा सुरक्षा बल की 165वीं बटालियन के सहायक उप निरिक्षक राजप्पा बीडी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलीबारी के बीच अपने साथियों की सहायता करते हुए गंभीर रूप से घायल हुए थे, उनके साहसिक और निस्वार्थ काम के लिए आइए हम उनका सम्मान करें.’ यह शब्द जब विमान में गूंजे, तो हर यात्री ने गर्व से सिर ऊंचा कर तालियां बजाईं.
"कुछ वीर जन्म से नहीं, कर्म से महान बनते हैं"
दिनांक 10 जून 2025, इंडिगो दिल्ली-बेंगलुरु के विमान कर्मी दल द्वारा बीएसएफ की 165 बटालियन के सहायक उप निरीक्षक राजप्पा बी.डी. द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर में किये गए वीरोचित कार्य का पुनः स्मरण, उनकी कर्तव्यनिष्ठा और देश के लिए समर्पण का… pic.twitter.com/CBASsQLpd7
— BSF (@BSF_India) June 11, 2025
बीएसएफ ने जताया आभार (BSF expressed gratitude)
इंडिगो फ्लाइट का आभार व्यक्त करते हुए बीएसएफ ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘कुछ वीर जन्म से नहीं, कर्म से महान बनते हैं…’दिनांक 10 जून 2025, इंडिगो दिल्ली-बेंगलुरु के विमान कर्मी दल द्वारा बीएसएफ की 165 बटालियन के सहायक उप निरीक्षक राजप्पा बी.डी. द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में किये गए वीरोचित कार्य का पुनः स्मरण, उनकी कर्तव्यनिष्ठा और देश के लिए समर्पण का सम्मान है, सीमा सुरक्षा बल, अपने बहादुर सीमा प्रहरी को सम्मान देने की @IndiGo6E की इस पहल के लिए उनका आभार व्यक्त करता है, सीमा सुरक्षा बल राष्ट्र रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण हेतु समर्पित है’.
ऑपरेशन सिंदूर के बारे में… (Operation Sindoor)
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में वादियों में घूम रहे पर्यटकों पर चार आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी. इस आतंकी हमले में 27 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, जिससे पूरा देश सहम उठा था और इसके जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान स्थित आतंकियों के 9 ठिकानों को टारगेट कर उन्हें रेत में तब्दील कर दिया था.