देवास। इंदौर से जबलपुर जा रही बस पलटी, चपेट में आए सड़क किनारे खड़े पिता-पुत्र-देखे VIDEO


मध्य प्रदेश के देवास में बुधवार सुबह बस हादसा हो गया। इंदौर से जबलपुर जा रही बस पुष्पगिरी, सोनकच्छ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान खेड़ी फाटे पर बस का इंतजार कर रहे दो लोग भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं बस में सवार यात्रियों को भी चोट आई है।

चपेट में आए पिता-पुत्र, एक की मौत

जानकारी के मुताबिक, बस इंदौर से जबलपुर जा रही थी उसी दौरान पुष्पगिरी, सोनकच्छ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। खेड़ी फाटे पर सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे दो लोग पिता-पुत्र भी इसकी चपेट में आ गए। पिता राधेश्याम शर्मा को देवास रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं उनका बेटा अर्पण शर्मा बस के नीचे ही फसा हुआ है, उसे निकालने की कोशिश की जा रही है। बस में सवार यात्रियों को भी चोट आई है। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *