मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ जाएंगी। गाइड लाइन में बढ़ोतरी की जा रही है। MP की 1 लाख 5 हजार लोकेशन में से 65 हजार लोकेशन पर गाइड लाइन बढ़ाई जा रही है। भोपाल में 740 लोकेशन पर रेट बढ़ेंगे। इससे पहले 31 मार्च को भोपाल में 1296 रजिस्ट्री हुईं। इनसे 32.35 करोड़ राजस्व मिला है।
गाइडलाइन बढ़ने से पहले भोपाल में 31 मार्च को रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ लगी रही।
सबसे ज्यादा लोकेशन इंदौर की हैं। इंदौर में 2625 लोकेशन पर गाइड लाइन में वृद्धि की गई है। इसमें न्यूनतम 10% और अधिग्रहण वाले गांवों में अधिकतम 200% का इजाफा किया गया है।
उज्जैन में 25 से अधिक लोकेशन पर 100 से 150% बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। ग्वालियर में 22 से अधिक लोकेशन पर 25 से 98% तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है।
कुल मिलाकर आज (1 अप्रैल) से पूरे प्रदेश में प्रॉपर्टी खरीदना पहले से महंगा हो जाएगा। औसत बढ़ोतरी 16% तक है। पिछले साल यह 13% थी। 28 हजार 396 लोकेशन पर कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

राजधानी भोपाल में 181% तक बढ़ेंगे दाम
राजधानी में भानपुर, कोलार रोड, मेंडोरा-मेंडोरी, अयोध्या बायपास, निशातपुरा रोड पर 20 से 181% तक रेट बढ़ेंगे। भोपाल में तीन बैठकों में दावे-आपत्तियों पर चर्चा हुई। यहां कुल 63 दावे-आपत्तियां लगाई गई थीं।
इनमें से 34 सुझाव आंशिक रूप से मान्य, 4 मान्य किए गए, जबकि 22 सुझाव अमान्य किए गए। 3 सुझाव क्रेडाई भोपाल एवं अन्य के थे, जिन्हें केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजने का निर्णय लिया गया।
26 मार्च को केंद्रीय मूल्यांकन कमेटी ने गाइडलाइन को मंजूरी दे दी। इसके चलते 1 अप्रैल को नई गाइड लाइन लागू की जा रही है।

री-ट्रांसफर को लेकर प्रस्ताव
क्रेडाई ने सुझाव दिया था कि महाराष्ट्र की तर्ज पर यदि संपत्ति 3 साल में री-ट्रांसफर होती है, तो पहले जमा स्टॉम्प ड्यूटी का समायोजन नए पंजीयन में दिया जाए। इससे बार-बार क्रय-विक्रय पर आर्थिक भार कम होगा।
वर्तमान व्यवस्था में कम समय में एक ही संपत्ति पर फिर पूरी स्टाम्प ड्यूटी देनी पड़ती है, जो व्यवहारिक नहीं है। समायोजन से लेन-देन आसान होंगे, निवेश बढ़ेगा और बाजार में तरलता आएगी। इससे शासन को दीर्घकाल में राजस्व लाभ मिलेगा। यह अनुशंसा केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजी गई थी।

लगातार दूसरे साल बढ़ेगी गाइडलाइन
भोपाल जिला मूल्यांकन समिति 12 महीने में दूसरी बार गाइडलाइन बढ़ाएगी। इससे पहले 1,312 लोकेशन पर औसत 11% गाइडलाइन बढ़ाई थी। इनमें सुल्तानिया रोड, गांधीनगर, दानिश हिल्स, मैकेनिकल मार्केट, नयापुरा और जहांगीराबाद शामिल हैं।

भोपाल में 4 सब-रजिस्ट्रार ऑफिस
जिले में जमीन और मकान से जुड़े दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन उप पंजीयक कार्यालयों में होता है। भोपाल में लोगों की सुविधा के लिए चार उप पंजीयक कार्यालय काम कर रहे हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए संपदा 2.0 ऑनलाइन सिस्टम लागू किया गया है।
इस सिस्टम में रजिस्ट्रेशन से पहले संपत्ति का स्थल निरीक्षण किया जाता है। जियो-टैगिंग से फोटो अपलोड होती है। इससे सही लोकेशन और जानकारी की पुष्टि होती है और प्रक्रिया पारदर्शी बनती है।
इन वजहों से बढ़ी गाइडलाइन दरें
टीएंडसीपी से स्वीकृत नई कॉलोनियों और सुविधाओं के कारण 38 लोकेशन प्रभावित हुईं। राष्ट्रीय राजमार्ग, बायपास और रिंग रोड से 18 लोकेशन प्रभावित हुईं। औद्योगिक और विशेष आर्थिक क्षेत्रों से 3 लोकेशन प्रभावित हुईं।
जिले की 720 लोकेशन पर दर वृद्धि का प्रस्ताव था, जिसे मंजूर कर दिया गया। इनमें कोलार रोड, अयोध्या बायपास, रायसेन रोड, भोपाल बायपास और कई पॉश इलाके शामिल हैं, जहां प्रॉपर्टी महंगी हो गई है।
इंदौर में 2625 लोकेशन की बढ़ेगी गाइड लाइन

इंदौर में 2625 लोकेशन पर गाइडलाइन बढ़ाई गई है। इसमें न्यूनतम 10% और अधिग्रहण वाले गांवों में अधिकतम 200% वृद्धि की गई है। मालाखेड़ी, मुकाता, नागपुर, मनदोत, सिन्नोद, कदवाली बुजुर्ग, पलासिया, मंडलावदा, भोंडवास, फरसपुर, मेलकलमा, छतगरा, खामोद आंजना, पिपलई, चितोदा, मगरखेड़ी, टूमनी, रालामंडल, गुलावट, थीरखेड़ी, बालछरा और दयाखेड़ी शामिल हैं।
मालाखेड़ी में आवासीय प्लॉट 1600 से 2600 रुपए प्रति वर्ग मीटर हो गया। कमर्शियल प्लॉट 1600 से 4 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर हो गया। यहां करीब 150% वृद्धि हुई है। अन्य गांवों में 50% से 135% तक वृद्धि हुई है। शहरी क्षेत्र में 70% से 80% तक की बढ़ोतरी
शहरी क्षेत्र में 70% से 80% वृद्धि की गई है। तलावली चांदा में आवासीय प्लॉट पर 200% और कालिंदी पार्क में कमर्शियल प्लॉट पर 200% तक गाइडलाइन बढ़ सकती है। कासा होम्स तलावली चांदा में 8 हजार से 28 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर तक वृद्धि हो सकती है।
यहां कमर्शियल प्लॉट पर 180% वृद्धि और हाईराइज में 70% बढ़ोतरी है। कालिंदी पार्क में 31,400 से 79 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर तक गाइडलाइन बढ़ेगी। यहां कमर्शियल प्लॉट 31,400 से 1.08 लाख रुपए हो जाएंगे।
उज्जैन में 25 से अधिक लोकेशन पर 100 से 150% बढ़ोतरी

उज्जैन में आज से नई कलेक्टर गाइडलाइन लागू हो रही है। जिला पंजीयक के अनुसार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की 25 से अधिक लोकेशन पर 100 से 150% तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है। प्रस्ताव जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रखा जाएगा। इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर और सिंहस्थ के कारण बुनियादी ढांचे के विकास से जमीनों के दाम बढ़ रहे हैं।
यहां बढ़ेंगी दरें
- प्रमुख क्षेत्र: तिरूपति ग्राण्ड, महाकाल मार्ग, दशहरा मैदान, वजीर पार्क, महालक्ष्मी नगर और दवा बाजार।
- ग्रामीण क्षेत्र: दताना, नरवर, पिपलौदा, और जीवनखेड़ी जैसे क्षेत्रों में 50% से 100% तक की वृद्धि संभावित है।
- नई लोकेशन: 40 नई कॉलोनी शामिल। शिवांश सिग्नेचर और तिरूपति सिलिकॉन सिटी शामिल हैं।
ग्वालियर में 25 से 98 प्रतिशत की बढ़ोतरी

उज्जैन में आज से नई कलेक्टर गाइडलाइन लागू हो रही है। जिला पंजीयक के अनुसार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की 25 से अधिक लोकेशन पर 100 से 150% तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है। प्रस्ताव जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रखा जाएगा। इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर और सिंहस्थ के कारण बुनियादी ढांचे के विकास से जमीनों के दाम बढ़ रहे हैं।
यहां बढ़ेंगी दरें
- प्रमुख क्षेत्र: तिरूपति ग्राण्ड, महाकाल मार्ग, दशहरा मैदान, वजीर पार्क, महालक्ष्मी नगर और दवा बाजार।
- ग्रामीण क्षेत्र: दताना, नरवर, पिपलौदा, और जीवनखेड़ी जैसे क्षेत्रों में 50% से 100% तक की वृद्धि संभावित है।
- नई लोकेशन: 40 नई कॉलोनी शामिल। शिवांश सिग्नेचर और तिरूपति सिलिकॉन सिटी शामिल हैं।

ग्वालियर में कई क्षेत्रों में गाइडलाइन बढ़ाने का प्रस्ताव है। सागरताल रोड, भिंड रोड, मुरैना रोड और शीतला माता मंदिर क्षेत्र में दरें ज्यादा बढ़ेंगी। घटीगांव, भीतरवार और डबरा में भी मुख्य सड़कों और आसपास की कॉलोनियों की गाइडलाइन बढ़ाने का प्रस्ताव है।
खारा कुआं/मो. गाउस मकबरा क्षेत्र में 9,600 से 19,000 रुपए (करीब 98%) प्रस्तावित है। पदाव पुल क्षेत्र में 20,000 से 39,000 रुपए (95%) और मुरैना एबी लिंक रोड पर 25,000 से 48,000 रुपए (92%) प्रस्तावित है।
अकबरपुर मुजफ्ता मेन रोड और गिरवाई एबी रोड क्षेत्रों में 20,000 से 38,000 रुपए (करीब 90%) वृद्धि प्रस्तावित है। दौलतगंज क्षेत्र में 80,000 से 1,51,000 रुपए (करीब 89%) प्रस्तावित है।
कटोघाटी सत्यनारायण की टेकरी में 10,000 से 18,000 रुपए (80%) और पदाव के पास अंदरूनी क्षेत्रों में 20,000 से 35,000 रुपए (75%) प्रस्तावित है।
जबलपुर में 99% तक बढ़ेंगे रेट

गाइडलाइन में करीब 99% तक इजाफा किया गया है। ज्योति सिनेमा कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में दरें 1.20 लाख से 1.60 लाख रुपए प्रति वर्गमीटर कर दी गई हैं। रसल चौक और तैयब अली चौक तक मुख्य सड़क किनारे संपत्तियों की कीमतें भी बढ़ी हैं।
मदन महल स्टेशन से रानीताल चौक तक दरें 80 हजार से 1.20 लाख रुपए प्रति वर्गमीटर तय की गई हैं। सुहागी में 15 हजार से 25 हजार और बिलपुरा में 15 हजार से 24 हजार रुपए दर तय की गई है।बिनैकी, साईं कॉलोनी और विदित सिग्नेचर में 16,800 से 32,600 रुपए प्रति वर्गमीटर तक दरें पहुंच गई हैं। नई गाइडलाइन में मुख्य सड़कों और अंदरूनी क्षेत्रों में अंतर रखा गया है।