पुणे पोर्श कार एक्सीडेंट से भी भयानक कार हादसा! तेज रफ्तार कार ने कई लोगो रौंदा, CCTV में कैद घटना – देखे VIDEO

MUMBAI. पुणे पोर्श कार हादसे के बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। पुणे के बाद अब कोल्हापुर शहर में भयानक कार हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को कुचल दिया। कार की चपेट में आए 3 की मौत हो गई। हादसे में 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। दिल दहला देने वाला यह हादसा साइबर चौक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि साइबर चौक में एक तेज रफ्तार कार घुसी और आगे चल रहे दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें देखा गया कि कुछ लोग हवा में उछल गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार 70 साल के पूर्व वीसी चला रहे थे और उसी समय उन्हें हार्ट अटैक आ गया, इस दुर्घटना में पूर्व वीसी की भी मौत हो गई है।

तेज रफ्तार कार का कहर

कोल्हापुर के साइबर चौक पर हमेशा भीड़ रहती है। राजारामपुरी और शिवाजी यूनिवर्सिटी, राजाराम कॉलेज को जोड़ने वाले इस चौराहे पर दिन के समय काफी भीड़ रहती है। इसी दौरान राजारामपुरी की ओर से तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि जो वाहन इसकी चपेट में आए, उनके परखच्चे उड़ गए और दूसरे दोपहिया वाहनों पर सवार लोग उछलकर दूर जा गिरे। यह भयानक हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ है। मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि कार चालक के नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। इस भीषण हादसे का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है, इसी दौरान एक तेज सेंट्रो कार आती है और पहले एक बाइक, फिर दूसरी बाइक और फिर तीसरी बाइक को टक्कर मारती है। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि बाइक पर बैठे लोग हवा में उड़ जाते हैं। एक बाइक सवार काफी दूर जाकर गिर जाता है। इसके बाद कार सीधे डिवाइडर से टकराती है और पलट जाती है। ये वाकई दिल दहला देने वाला वीडियो है। एक बाइक वाले को देखा जा सकता है कि अपने बच्चे को उठा रहा होता है तो महिला उठने की कोशिश करती है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच की जा रही है।

पुणे में पोर्शे कार ने दो लोगों को कुचला था हाल ही में ऐसी घटना पुणे में देखने को मिली थी, जहां एक तेज रफ्तार पोर्शे कार ने दो लोगों को कुचलकर उनकी जान ले ली। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने गुस्सा जाहिर किया था। आरोप लगा कि पॉर्श कार का नाबालिग चला रहा था। जिसे एक्सीडेंट के कुछ ही घंटे में सिर्फ निंबध लिखने के शर्त में उसे जमानत मिल गई थी। जमानत मिलने पर लोगों ने सवाल भी उठाए थे। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *