रिलायंस रिटेल में निवेश की होड़ शुरू,कार्लाइल ग्रुप रिलायंस रिटेल में 15 हजार करोड़ रु. का निवेश कर सकता है

रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल कारोबार में अब प्राइवेट इक्विटी फर्म Carlyle ग्रुप द्वारा 2 अरब डॉलर यानी करीब 15000 करोड़ रुपये के निवेश की खबरें आ रही हैं.

रिलायंस ने अभी नहीं की है पुष्टि:-आर्थिक अखबार मिंट ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है. हालांकि अभी इस पर रिलायंस और कार्लिले ने कोई टिप्पणी नहीं की है. लेकिन इस खबर के आते ही रिलायंस का शेयर अपने आल टाइम हाई स्तर 2360 रुपये पर पहुंच गया.

इसके पहले रिलायंस रिटेल में सिल्वर लेक पार्टनर्स ने 7500 करोड़ के निवेश का ऐलान कर इस कारोबार में विदेशी निवेश की शुरुआत कर दी है. इसके पहले रिलायंस समूह की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में एक दर्जन से ज्यादा कंपनियां करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी हैं.

 

रिटेल सेक्टर में Carlyle का होगा पहला निवेश:-अगर यह सौदा हुआ तो यह Carlyle का भारत में सबसे बड़ा निवेश और भारत के रिटेल सेक्टर में पहला निवेश हो सकता है. कार्लिले एक अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी ग्रुप है जो भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के रिटेल कारोबार में निवेश करने की तैयारी कर रहा है. खबर के अनुसार अभी उसकी बातचीत चल रही है और अभी इस डील को अंतिम रूप नहीं दिया गया है.

 

सिल्वर लेक ने किया 7,500 करोड़ का निवेश:-एक अन्य अमेरिकी कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स ने भी पिछले हफ्ते ही रिलायंस रिटेल में निवेश घोषणा की थी। सिल्वर लेक द्वारा रिलायंस रिटेल में 1.75% की हिस्सेदारी के लिए 7500 करोड़ रुपए भुगतान किया जाएगा। इससे पहले सिल्वर लेक द्वारा रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड में भी निवेश किया जा चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस रिटेल वेंचर्स में केकेआर एंड कंपनी ( KKR and Co.), मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी और अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी द्वारा भी करीब 5 बिलियन डॉलर (36.66 हजार करोड़ रुपए) का निवेश किया जा सकता है। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने साल 2020 में रिटेल मार्केट में जबर्दस्त पैठ बनाई है। वर्तमान में भारत में रिलायंस रिटेल के करीब 12 हजार स्टोर्स हैं।

 

फ्यूचर ग्रुप का अधिग्रहण:-इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) ने इसी साल फ्यूचर ग्रुप का अधिग्रहण किया है। ये डील 24,713 करोड़ रुपए में फाइनल हुई थी। अब रिलायंस रिटेल, फ्यूचर ग्रुप के रिटेल एंड होलसेल बिजनेस और लॉजिस्टिक्स एंड वेयरहाउसिंग बिजनेस का अधिग्रहण करने जा रही है। इससे रिलायंस, फ्यूचर ग्रुप के बिग बाजार, ईजीडे और FBB के 1800 से ज्यादा स्टोर्स तक पहुंच बनाएगी, जो देश के 420 शहरों में फैले हुए हैं।

 

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड का कारोबार:-रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी है। यह रिलायंस ग्रुप की सभी रिटेल कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है। 31 मार्च 2020 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड का टर्नओवर 1,62,936 करोड़ रुपए रहा। वहीं इस दौरान कंपनी को 5448 करोड़ रुपए का मुनाफा भी हुआ।

ये कंपनी दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली रिटेल कंपनियों में 56वें स्थान पर है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी है। इसका सालाना टर्नओवर 6,59,205 करोड़ रुपए है। वहीं कंपनी को 31 मार्च 2020 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में 39,880 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *