अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को चेताया, बोले- लापरवाही की तो सख्त कदम उठाएगी सरकार

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोनावायरस  के 402 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,24,503 हो गई है. वहीं इस घातक संक्रमण से राज्य में और दो लोगों की मौत हो गई, जिससे संक्रमण से मरने वालो की संख्या 2,796 हो गई है. राज्य में संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढकर 3,121 हो गई है.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य के सभी लोगों को कोरोना वायरस संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर की आशंका के मद्देनजर लोगों को चेताते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को लापरवाही की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मास्क पहनने की अनिवार्यता का कानून लागू है और सभी लोग इसका पालन आवश्यक रूप से करें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर लोग लापरवाही करेंगे तो सरकार और भी सख्त कदम उठाएगी. उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है और राजस्थान में भी संक्रमण के मामले बढ़े हैं.

गहलोत ने कहा, ‘‘राजस्थान अब तक टीकाकरण में सबसे आगे रहा है. हमें इस काम को और तेजी से आगे बढ़ाना होगा, हालांकि यह कार्य टीके की अधिक आपूर्ति से ही संभव हो सकेगा.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *