राजस्थान के एक मंत्री ने बुधवार को गलती से ‘चंद्रयान-3’ मिशन में भाग लेने वाले ‘यात्रियों’…
Category: ताज़ातरीन
49 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के इस दिग्गज क्रिकेटर का हुआ निधन
जिम्बाब्वे क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में कैंसर के कारण…
20 साल की नौकरी जाते ही किस्मत ने खेला ऐसा खेल, रातों-रात व्यक्ति बन गया करोड़पति
कहा जाता है किस्मत (Destiny) से बढ़कर कुछ भी नहीं है. अगर एक बार आपकी किस्मत…
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: दुष्कर्म की शिकार 15 साल की गर्भवती लड़की को 28 हफ्ते के बाद मिली गर्भपात की अनुमति
रेप-दुष्कर्म के बाद गर्भपात की इजाजत का मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court ) ने बड़ा कदम…
‘गदर 2’ स्टार सनी देओल का मुंबई वाला बंगला होगा नीलाम, नहीं चुकाया 56 करोड़ रुपए का लोन; बैंक ने निकाला नीलामी का विज्ञापन
एक तरफ जहा सनी देओल अपनी फिल्म ‘ग़दर-2’ को लेकर चर्चा में है और उनकी फिल्म…
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर अचानक घुड़ दौड़ से मची अफरातफरी – देखें VIDEO
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेट फार्म- 1 पर अचानक घुसे घोड़ों को देख लोगों हड़कंप मच…
सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दी ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अभिनेता और तमिलनाडु के पूर्व विधायक एस वे शेखर (S Way…
दाभोलकर, लंकेश और कलबुर्गी की हत्या में कोई समानता, सुप्रीम कोर्ट ने किया CBI से सवाल
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने शुक्रवार को सीबीआई (CBI) से पूछा कि क्या तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर…
मुंबई के सायन रेलवे स्टेशन पर दिल दहलाने वाला मामला, चांटा मारते ही पटरी पर गिरा शख्स, आ गई ट्रेन और… देखे VIDEO
मुंबई के सायन रेलवे स्टेशन पर दिल दहलाने वाला मामला मुंबई के सायन से दिल को…
तीर्थ यात्रियों से भरी बस में लगी अचानक आग, लोगों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

मध्यप्रदेश के रीवा में फिर बस हादसा हो गया। बैजनाथ धाम से लौट रहे दर्शनार्थियों की बस (tourist bus) में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। भीतर बैठे दर्शनार्थियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में हुआ है। बस नेपाल से रीवा जा रही थी।

बताया जा रहा है कि इलाके के कुछ लोग बैजनाथधाम दर्शन गए थे। लौटते समय उनकी बस में अचानक आग लग गई। बस की रफ्तार से आग तेजी से फैल गई। पूरी बस लपटों से घिर गई। अंदर बैठे लोगों को कुछ समझ नहीं आया। आग देखकर भगदड़ की स्थिति मच गई। लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। पुलिस को सूचना दी गई है। आग लगने का कारण तेल की पाइप फटना बताया जा रहा है।

जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश के सीधी जिला के अमिलिया थाना क्षेत्र के ग्रामीण एक बस बुक कर नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए गए थे। बुधवार को विंध्याचल में दर्शन-पूजन के बाद रीवा लौट रहे थे। दोपहर में ड्रमंडगंज घाटी चढ़ते समय बस के डीजल टैंक का पाइप फट जाने से अचानक बस में आग लग गई।
धुआं और आग देखते ही बस सवार लोगों में दर्शनार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने बस को रोक दिया। तीर्थयात्री जान बचाने के लिए बस की खिड़कियों का शीशा तोड़कर एक दूसरे को बाहर निकालने लगे। कई यात्रियों ने खिड़की का शीशा तोड़कर कूद कर जान बचाई। कुल 10 से 12 लोगों को हल्की चोटें आईं। सभी को वाहन से घर भिजवाया जा रहा है।