समय तू धीरे-धीरे चल… विधानसभा चुनाव के नजदीक आते-आते टिकट पाने और चुनाव लड़कर विधायक बनने…
Category: राजनीति
PM मोदी ने एक बार फिर की शिवराज सरकार की तारीफ, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर शिवराज सरकार की तारीफ की है। पीएम भोपाल (Bhopal) में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर संबोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले तीन वर्षों में करीब 50 हजार शिक्षकों की भर्ती हुई है। इसके लिए राज्य सरकार बहुत-बहुत बधाई की पात्र है।
मोदी ने कहा कि मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता है कि सफलता की एक और सीढ़ी चढ़ते हुए मध्यप्रदेश में आज 5,580 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। भोपाल के भेल में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई पत्र भेंटकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आज जो शिक्षक बन रहे हैं, मैं आपको और आपके परिवार के लोगों को इस सफलता और नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं मध्यप्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त होने वाले 5,500 से ज्यादा शिक्षक भाई-बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश रोजगार मेले को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, पांच वर्षों में 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर चले गए हैं। इस वर्ष दाखिल आईटी रिटर्न पर एक अन्य रिपोर्ट 9 वर्षों में औसत आय में वृद्धि का संकेत देती है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षक को पर्याप्त सुविधाएं न देना भी पाप है। कांग्रेस की सरकार में संविदा, शिक्षाकर्मी कहा जाता था। 500 रुपये महीने वेतन दिया जाता था, लेकिन जब मेरी सरकार बनी तो हमने सभी को शिक्षक बनाया, अच्छा वेतन दिया। उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति बधाई पत्र देते हुए कहा कि अभी भी व्यवस्था में और सुधार करने वाला हूं। शिक्षक का काम विद्यार्थियों को ज्ञान और बेहतर मनुष्य बनने का संस्कार देना भी है। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से आग्रह करते हुए कहा कि आप बच्चों की चिंता करिए, आप सभी के भविष्य की चिंता करना मेरा काम है।
बता दें कि सोमवार को भोपाल के भेल स्थित सीएम राइज महात्मा गांधी विद्यालय में प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ था। यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 हजार 580 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति बधाई पत्र सौंपा। सीएम ने प्रतीकात्मक तौर पर 10 शिक्षकों को मंच पर बुलाया और उन्हें यह पत्र सौंपे। इसमें सत्र 2023-24 में नवनियुक्त 5 हजार 580 शिक्षक शामिल हैं।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार, मतदाताओं और विपक्षी नेताओं के संपर्क पर जोर
भारतीय जनता पार्टी ने इंदौर सहित मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मैदान…
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का अनुमान; वाराणसी सीट पर प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी से हो सकती है जीत
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों के साथ 2024 लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Elections) की…
खोने और पाने के भंवर में फंसा गांधी परिवार… कौशल किशोर चतुर्वेदी
खोने और पाने के भंवर में फंसा गांधी परिवार भारत के छठवें प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी…
राहुल गांधी अमेठी से चुनावी मैदान में, प्रियंका गांधी वाराणसी की सोच पर विचार
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी जंग शुरू हो गई है। इस बीच, उत्तर…
कमलनाथ के घोटाले वाले पोस्टर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने किया ये पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा भारतीय जनता पार्टी के शिवराज सरकार पर लगाए गए आरोपी को लेकर…
रविंद्र जडेजा की विधायक पत्नी रिवाबा जडेजा की BJP सांसद से हुई बहस, ये थी वजह
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की विधायक रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) और सांसद पूनमबेन माडम…
वसुंधरा राजे का अब विधानसभा चुनाव में नहीं दिखेगा सीएम का चेहरा, यहा टिकी है आखिरी उम्मीद
राजस्थान बीजेपी (Rajasthan BJP) में अब विधानसभा चुनाव (assembly elections) के लिए वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje)…
BJP महिला विधायक की ‘आपत्तिजनक तस्वीरें’ सोशल मीडिया पर हुई वायरल, जानें पूरा मामला
बिहार की एक महिला बीजेपी विधायक की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही…