
इंदौर में सेंट्रल जीएसटी के सुपरिटेंडेंट केपी राजन रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए हैं। सीबीआई ने उन्हें 15 हजार रुपए की घूस लेते पकड़ा है।
सीबीआई ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर इसकी जानकारी दी है। उन पर जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट अनब्लॉक करने के बदले शिकायतकर्ता से घूस मांगने का आरोप है।

गिरफ्तारी के बाद घर और ऑफिस में छापा रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद सीबीआई ने सेंट्रल जीएसटी के सुपरिटेंडेंट के घर और ऑफिस पर छापा मारा है। टीम ने यहां कई दस्तावेज की जांच की। बता दें कि कार्रवाई के लिए सीबीआई के 8 अधिकारियों की टीम इंदौर पहुंची थी।

2011 में सीजीएसटी में हुई थी पोस्टिंग केपी राजन मूलत: कुड्डालोर (तमिलनाडु) के रहने वाले हैं। 2011 में सीजीएसटी डिपार्टमेंट में उनकी पोस्टिंग हुई थी। वे काफी समय से इंदौर में पदस्थ हैं। ताजा मामले में शिकायत मिलने के बाद 24 घंटे में ही सीबीआई भोपाल के आठ अधिकारियों की टीम इंदौर पहुंची। एजेंसी जब्त दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। राजन से जुड़े लोग भी जांच के घेरे में आ सकते हैं।