रतलाम में CBI का बड़ा ट्रैप: GST सहायक आयुक्त शंकर परमार 1.50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5 लाख मांगने के आरोप में कार्रवाई

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को रतलाम में बड़ी कार्रवाई करते हुए CGST विभाग के सहायक आयुक्त शंकर परमार को 1.5 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ एक शख्स सुरेश मनसुखानी को भी आरोपी बनाया गया है।

सीबीआई ने अफसर के साथ सुरेश मनसुखानी (लाल घेरे में) नाम के शख्स को भी आरोपी बनाया है।

भोपाल से पहुंची टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। CBI टीम दोपहर से ही कार्यालय में मौजूद थी और देर रात तक जांच जारी रही। इस दौरान कार्यालय में किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर रोक लगा दी गई।

टीम ने जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़ा

एक फर्म ने शिकायत में आरोप लगाया था कि GST से संबंधित कार्रवाई रोकने के बदले 5 लाख रुपए की मांग की गई थी। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद CBI ने ट्रैप की योजना बनाई। योजना के तहत टीम ने जाल बिछाकर 1.5 लाख रुपए की पहली किश्त लेते ही रंगे हाथ पकड़ लिया।

सीबीआई की भोपाल से पहुंची टीम ने सीजीएसटी कार्यालय में कार्रवाई की।

 

सीबीआई की कार्रवाई रात तक चलती रही। अफसर से पूछताछ की जा रही है।

 

कार्रवाई के दौरान ऑफिस का गेट लगा दिया था।

अन्य ठिकानों पर तलाशी, जांच जारी

सीबीआई की टीम दोनों आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी ले रही है। टीम इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *