CBSE Class 10, 12 Date Sheet 2021: शिक्षा मंत्री ने जारी की सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं डेटशीट

   

   

 

 

 

 

सीबीएसई के छात्रों का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया है. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. CBSE डेटशीट की घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि हमने कोशिश की है प्रमुख सब्जेक्ट्स की परीक्षा के बीच छात्रों को अंतर मिल सके.

 

कहां देखें डेटशीट?
छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से देखकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं. डेट शीट में परीक्षा की तारीखों के अलावा बोर्ड परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों के लिए फॉलो करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश भी होंगे.

CBSE Class 10, 12 Date Sheet 2021: डेटशीट ऐसे डाउनलोड करें
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
– इसके बाद अपडेट सेक्शन के अंदर डेटशीट के लिंक पर क्लिक करें.
– अब अपनी क्लास सिलेक्ट करें.
– अब आप डेटशीट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकेंगे.

बता दें कि शिक्षा मंत्री 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा पहले ही कर चुके हैं. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से 10 जून के बीच आयोजित की जाएंगी. एग्जाम की तारीखों की घोषणा करने के बाद अब परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है.

कब जारी होंगे परिणाम
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने बताया था, ” बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद हम समय पर मूल्यांकन करेंगे और 15 जुलाई तक परिणाम घोषित करने का प्रयास करेंगे.” यानी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 जुलाई तक जारी किया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *