आदर्श रोड पर मनेगा सफाई का जश्न

*आमन्त्रण
आदर्श रोड पर मनेगा सफाई का जश्न

*आवो मिल कर जलाए चार दिये सफाई के चौके के नाम
हमारा इंदौर स्वच्छ्ता में चौथी बार नम्बर 1 आया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। इस ऐतिहासिक पल का एक साथ जश्न मनाने के लिए शहर के सभी गणमान्य नागरिक,सभी राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता,सभी सामाजिक संस्थाएं, एन.जी.ओ, व्यापारीगण, स्कूल कालेज के छात्र छात्राए, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु आमन्त्रित है। आइये हम सभी मिलकर हमारे इंदौर को मिले सम्मान का जश्न मनाने के लिए शहर की प्रथम आदर्श, स्वच्छ, स्मार्ट ग्रेटर कैलाश रोड पर दिये जलाएंगे । आप सभी अपने घरों से 4 दिये अवश्य लाये। इस आयोजन से हम सभी देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी को धन्यवाद देने के लिए जिन्होंने स्वच्छ भारत अभियान चलाया इसी अभियान से प्रेरित होकर हमारा शहर स्वच्छ्ता में विगत 4 वर्षों से नम्बर 1 आ रहा है। आप इस कर्यक्रम में अवश्य पधारे* इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन जी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय जी,सांसद श्री शंकर लालवानी जी,विधानसभा क्षेत्र 5 के लोकप्रिय विधायक श्री महेंद्र हार्डिया जी, पूर्व सांसद एव महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे जी,विधायक एवं पूर्व महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ जी, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे जी, कलेक्टर श्री मनीष सिंह जी,निगमायुक्त प्रतिभा पाल जी, नगर निगम के सभी अधिकारी और सभी सफाई मित्र उपस्थित रहेंगे। कर्यक्रम में दिये प्रज्वलन के पश्चात मिठाई वितरण,आतिशबाजी की जाएगी और सभी सफाई मित्रो का सम्मान किया जाएगा।
नोट:- प्रिंट मीडिया,इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया के सभी पत्रकार बंधु सादर आमंत्रित है कार्यक्रम में कोरोना महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करे, मास्क अवश्य लगाये
दिनांक :- 21/08/2020
समय :- शाम 6.30 बजे
स्थान :- आदर्श,स्वच्छ,स्मार्ट
ग्रेटर कैलाश रोड
निवेदक:-
आपका अपना
*दिलीप शर्मा
पूर्व पार्षद वार्ड 43
* एम आई सी सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *