घर के बाथरूम में मृत पाई गईं टॉप फैशन डिजाइनर, आत्महत्या की आशंका

सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर प्रत्यूषा गारिमेला शनिवार को तेलंगाना के हैदराबाद में अपने बंजारा हिल्स स्थित घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं.शनिवार को तेलंगाना के बजारा हिल्स अपार्टमेंट में वह मृत पाई गईं. प्रत्युषा गारिमेला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने उनके बेडरूम से जहरीली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड का सिलेंडर बरामद किया है. बंजारा हिल्स में सर्किल इंस्पेक्टर में संदिग्ध हालात में मौत का केस दर्ज किया गया है. उनकी मौत की जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, 35 साल की फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गारिमेला (Prathyusha Garimella) बंजारा हिल्स में रहती थीं. शनिवार (11 जून) की दोपहर जब उन्होंने सिक्योरिटी चेक का कोई जवाब नहीं दिया तो उनके गार्ड्स ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा न खुलने पर पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां डिजाइनर का शव बाथरूम में पाया गया.

पुलिस ने घरवालों को किया इंफॉर्म
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उस्मानिया हास्पिटल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया. फैशन डिजाइनर के निधन का जानकारी दिल्ली में उनके रिश्तेदारों को भी सूचना दे दी गई है. प्रत्यूषा का उनके नाम से ही फैशन ब्रांड काफी प्रसिद्ध है.

बेडरूम से मिली कार्बन मोनोऑक्साइड की बोतल
पुलिस को जो उनके बेडरूम से कार्बन मोनोऑक्साइड की बोतल मिली है, उससे वो अंदाजा लगा रही है कि मामला सुसाइड का है. पुलिस की मानें तो प्रत्युषा ने बाथरूम में कोयला और स्टीम ली थी. पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस का कहना है कि ऑटोप्सी रिपोर्ट सामने आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा.

डिप्रेशन का शिकार थीं प्रत्युषा!
कहा जा रहा है कि पिछले कुछ समय से प्रत्युषा डिप्रेशन का शिकार थीं और उनका उपचार भी चल रहा था. हालांकि, अभी इस बारे में पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

‘प्रत्युषा गरिमेला’ के नाम से है कपड़ों का ब्रांड
प्रत्युषा का खुद का फैशन लेबल ‘प्रत्युषा गरिमेला’ के नाम से कपड़ों का ब्रांड है, जिसका फ्लैगशिप स्टोर हैदराबाद, मुंबई में है. इसके अलावा डिजाइनर इंस्टाग्राम के जरिए भी अपने डिजाइन्स साझा करती थीं. इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में उनके डिजाइन किए गए ज्यादातर आउटफिट भारतीय स्टाइल में होते हैं.

प्रत्युषा का इन ब्रांड्स के साथ है कोलैबरेशन
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, परिणीति चोपड़ा. माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, रवीना टंडन, नेहा धूपिया, नुसरत भरूचा, जूही चावला के साथ कई एक्ट्रेसेस उनके डिजाइन किए हुए कपड़ों का इस्तेमाल करती हैं. प्रत्युषा ने रितिका सचदेवा, पूरब पश्चिम, प्रेरटो, पी मनोहरलाल के साथ ब्रांड कोलैबरेशन भी किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *