राज कुंद्रा के ‘HotShots’ से कनेक्शन पर सेलिना जेटली बोलीं- मुझे अप्रोच किया गया था लेकिन…

शिल्पा शेट्टी  के पति राज कुंद्रा  को अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था. अब राज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. राज की गिरफ्तारी के बाद कई मॉडल्स ने उनके खिलाफ बयान दिया है. मॉडल सागरिका ने शोना सुमन ने खुलासा किया था कि राज कुंद्रा की कंपनी सेलिना जेटली  को टारगेट कर रहे थे. इस पर अब सेलिना जेटली की तरफ से बयान आया है। उनके स्पोक्सपर्सन का कहना है कि सेलिना को अप्रोच तो किया गया था लेकिन शिल्पा शेट्टी के ऐप JL Streams के लिए। हालांकि सेलिना इसे भी जॉइन नहीं कर पाई थीं।

सेलिना ने नहीं जॉइन किया कोई ऐप
सेलिना जेटली ने बिजनसमैन राज कुंद्रा के ऐप हॉटशॉट्स से कनेक्शन होने पर इनकार किया है। बीते दिनों राज कुंद्रा के अरेस्ट होने के बाद खबरें थीं कि एक प्रोजेक्ट के लिए राज कुंद्रा ने सेलिना जेटली को अप्रोच किया था। अब सेलिना जेटली की तरफ से एक स्पोक्सपर्सन ने बताया कि सेलिना का राज कुंद्रा के ऐप से कोई लेना-देना नहीं है। Etimes की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया कि सेलिना को शिल्पा शेट्टी के ऐप के लिए अप्रोच किया गया था।

जेएल स्ट्रीम्स है डीसेंट ऐप
स्पोक्सपर्सन के मुताबिक, सेलिना को शिल्पा शेट्टी के ऐप JL Streams के लिए अप्रोच किया गया था। यह प्रोफेशनल्स के लिए एक डीसेंट ऐप है। उन्हें हॉटशॉट्स के लिए अप्रोच नहीं किया गया था और उन्हें पता भी नहीं है कि इस ऐप में है क्या। शिल्पा और सेलिना अच्छी दोस्त हैं इसलिए उन्हें जॉइन करने के लिए इन्वाइट दिया गया था। हालांकि कमिटमेंट्स के चलते सेलिना उस ऐप को भी जॉइन नहीं कर पाई थीं। सिर्फ सेलिना ही नहीं बॉलीवुड की कई ऐक्ट्रेसेस को इस ऐप को जॉइन करने के लिए अप्रोच किया गया था।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं राज
इस बीच राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कोर्ट को बताया है कि राज कुंद्रा ने बीते साल अगस्त से दिसंबर के बीच पोर्न वीडियो प्रोडक्शन और ऑनलाइन डिस्ट्रिब्यूशन बिजनस से कम से कम 1.17 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *