महादेव एप सहित 22 अवैध सट्टेबाजी एप पर केंद्र सरकार ने लगाया प्रतिबंध, ED की सिफारिश के बाद उठाया कदम

 

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने अवैध सट्टेबाजी एप् और वेबसाइटों पर कार्रवाई की है। केंद्र सरकार ने विवादित महादेव एप सहित 22 अवैध सट्टाबाजी एप पर प्रतिबंध लगा दिया है। ईडी ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। रविवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह कार्रवाई कर दी।

केंद्रीय कौशल विकास, उद्यमिता, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि छत्तीसगढ सरकार के पास आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत वेबसाइट/ऐप को बंद करने की सिफारिश करने की ताकत थी। उन्होंने ऐसा नहीं किया और राज्य सरकार ने ऐसा कोई अनुरोध भी नहीं किया। वे पिछले डेढ सालों से इसकी जांच कर रहे है। ईडी से अनुरोध प्राप्त हुआ है और उस पर कार्रवाई की है। छत्तीसगढ सरकार को इसी तरह का अनुरोध करने से किसी ने नहीं रोका था। भूपेश बघेल पर लगे रुपये लेने के आरोप प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह दावा किया था कि छत्तीसगढ के सीएम भूपेश बघेल को महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटरों ने 508 करोड रुपये का भुगतान किया। इसकी जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *