इंडिगो किसी न किसी मसले में चर्चा में रहती है। ताजा मामला सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट का है। ये फ्लाइट लेट थी और इस दौरान यात्रियों को मैनेजमेंट ने प्लेन में ही बैठे रहने पर मजबूर किया। इस हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है।
इंडियो फ्लाइट से जुड़े मामले अक्सर खबरों में रहते हैं। इस बार भी वही हुआ है। इंडिगो फ्लाइट 6E1025 में सवार 200 यात्रियों ने जमकर हंगामा किया है। इस हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यात्रियों को गुस्सा करते देखा जा सकता है। वीडियो में यात्री प्लेन के एक्जिट गेट पर हंगामा करते दिख रहे हैं।

सिंगापुर जाने वाली थी इंडिगो फ्लाइट 6E1025
सुबह निकलनी थी फ्लाइट

लाइफ कोच जोसेफस नाजारेल एंड्रयू ने ये वीडियो शेयर किया है। वो खुद इस फ्लाइट में थे। उनकी पोस्ट के मुताबिक 24 फरवरी की सुबह 7.20 पर सिंगापुर के लिए निकलने वाली फ्लाइट दोपहर करीब 12 बजे टेक ऑफ कर पाई।
निकलने भी नहीं दिया

जोसेफस पोस्ट में बताते हैं कि मैनेजमेंट ने यात्रियों को कोई जानकारी नहीं दी थी। बड़े-बूढ़े और बच्चे भी इस दौरान प्लेन में कभी खुलते कभी बंद होते एसी में बैठे परेशान होते रहे। परेशान लोगों को बाहर भी नहीं जाने दिया जा रहा था।
पायलट भी बदले
इस दौरान पायलट भी बिना किसी जानकारी के बाहर निकल गए। करीब 11.30 बजे उनके रिप्लेसमेंट पायलट आए। तब तक यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका था। वीडियो देखिए
अगर फ्लाइट लेट हो जाए तो

डीजीसीए ने फ्लाइट लेट होने से जुड़े कुछ नियम बनाए हैं। इन्हें अवधि के हिसाब से तय किए गए हैं
- 2 घंटे से ज्यादा के इंतजार के दौरान फ्री खाना/रिफ्रेशमेंट दिया जाएगा।
- 6 घंटे से ज्यादा के इंतजार के लिए वैकल्पिक फ्लाइट या पूरा रिफंड दिया जाएगा।
- पूरी रात इंतजार करना पड़ा तो होटल में रुकने की व्यवस्था भी मैनेजमेंट को करनी होती है।