
कोरोना महामारी के कारण ज्यादातर बैंक अपनी सेवाओं को ऑनलाइन कर रहे हैं. हालांकि अब भी कई काम ऐसे हैं जो ऑफलाइन तरीकों से हो रहे हैं. लेकिन कोरोना काल में बैंकों द्वारा खाताधारकों से अनुरोध किया जा रहा है कि बहुत जरूरी हो तभी बैंक जाएं वरना ऑनलाइन माध्यम से काम का निपटान करें. लेकिन कई बार जरूरी काम होते हैं और बैंक जाने पर पता चलता है कि बैंक की आज छुट्टी है. ऐसे में आपके सामने कई समस्याएं खड़ी हो जाती है. इससे पहले की जून महीने में आप बैंक जाएं आपको जून महीने में बैंकों की होने वाली छुट्टियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
राज्यों के हिसाब से तय होती हैं छु्ट्टियां:-रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है. इसमें राज्य के हिसाब से सभी बैंकों की छुट्टियां तय होती है. RBI की तरफ से जारी छुट्टियों के अनुसार, साप्ताहिक छुट्टियां और हॉलिडे मिलाकर जून के महीने में कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे. जून माह में इस बार कोई बड़ा त्योहार नहीं है, इसलिए साप्ताहिक अवकाश के अलावा सिर्फ 3 स्थानीय त्योहार हैं, जिस दिन एकाध राज्यों में ही बैंक बंद रहेंगे.
कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट:-6 जून- रविवार
12 जून- दूसरा शनिवार
13 जून- रविवार
15 जून- मिथुन संक्रांति व रज पर्व (इजवाल-मिजोरम, भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे)
20 जून- रविवार
25 जून- गुरु हरगोविंद जी की जयंती (जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद रहेंगे)
26 जून- दूसरा शनिवार
27 जून- रविवार
30 जून- रेमना नी (केवल इजवाल में बैंक बंद रहेंगे)