
पिछले काफी समय से राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की आने वाली फिल्म ‘छलांग’ काफी चर्चा में थी। लेकिन शनिवार को आखिरकार मेकर्स ने इस फिल्म का ऑफिशल ट्रेलर रिलीज कर दिया है।राजकुमार राव और नुसरत भरुचा के अलावा मोहम्मद जीशान अयूब दमदार भूमिकाओं में हैं.
‘छलांग’ के ट्रेलर (Chhalaang Trailer) में देखा जा सकता है कि राजकुमार राव और मोहम्मद जीशान अयूब स्पोर्ट्स टीचर के रोल में हैं जबकि नुसरत भरुचा कंप्यूटर टीचर का रोल निभा रही हैं. यह फिल्म पूरी तरह से हरियाणा के ग्रामीण परिवेश पर आधारित है. ट्रेलर में देखा जा सकता है कि राजकुमार राव और जीशान अयूब कंप्यूटर टीचर नुसरत भरुचा को इंप्रेस करने में लगे हैं. बाद में दोनों के बीच प्राइड की बात आ जाती हैं और शुरू होता है दोनों के बीच कंपटीशन.
राजकुमार राव की फिल्म ‘छलांग’ को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले भी वो शाहिद, सिटीलाइट्स, अलीगढ़, सिमरन जैसे बेहतरीन फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं. फिल्म को भूषण कुमार, लव रंजन और अजय देवगन ने प्रड्यूस किया है. यह फिल्म आगामी 13 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज होगी.