
चीनी स्टेट मीडिया ने मंगलवार को जानकारी दी है कि ताइवान के साथ बढ़ते तनाव के बीच बीजिंग ने अपनी नई हथियार प्रणाली (new weapons system) का खुलासा किया है. चीन की मीडिया के अनुसार, चीन ने अपनी 500 Kg के सटीक-निर्देशित मूनिशन डिस्पेंसर और हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल “तियानेली 500kg” की शक्ति दिखाई है. Tianlei 500 को स्काई थंडर (Sky Thunder) हथियार के नाम से जाना जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ इंजीनियर ने कहा कि चीन के ये हथियार 6 तरह के सबमिशन को साथ ले जा सकते हैं और विभिन्न लक्ष्यों पर हमला कर सकते हैं.तियानलेई का मतबल होता है आकाशीय तूफान.
यह अमेरिका ताइवान की इस कवायद का जवाब
गार्जियन में छपी रिपोर्ट के अनुसार यह घोषणा ऐसे समय पर हुई है जब चीन के ताइवान, हॉन्गकॉन्ग, दक्षिण चीन सागर और कोरोना वायरस महामारी को लेकर ताइवान और अमेरिका के साथ संबंध तनाव बढ़ा हुआ है. इस हथियार की जानकारी जारी करने का मकसद ताइवान को एक संकेत देना बताया जा रहा है कि चीनी सेना उन 66 F-16V लड़ाकू जेट विमानों का जवाब देने में सक्षम हैं जो हाल ही में ताइवान ने अमेरिका से खरीदे हैं.
ग्लाइड बम की तरह
ये सैनिक टुकड़ियों और एयरफील्ड पर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया था, जो घातक विस्फोटक बॉम्ब्स गिराने में सक्षम था. तियानलेई 500 के बारे कहा जाता है, कि यह एक ग्लाइड बम की तरह है जो लड़ाकू जेट विमान से छोड़ा जा सकता है. एक बार यह छूट जाए तो बम सैटेलाइट नेविगेशन का उपयोग कर निशाना ढूंढता है.
लेजर गाइडेड भी है यह सिस्टम
यह हथियार लेजर गाइडेड भी है, लेकिन इस वीडियों में जो मिसाइल दागते दिखाई गई है उसमें लेजर सीकर जैसा कुछ दिखाई नहीं दिया. इस हथियार की रेंज इस पर निर्भर करती है कि उसे कितनी ऊंचाई से छोड़ा गया है. ऊंची जगह से गिराने पर यह 37 मील तक के निशाने को ध्वस्त कर सकता है.
कितना घातक है यह
तियानलेई 500 टेनिस बॉल के आकार के 249 छोटे हथियार ले जा सकता है. इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह एक बार में ही इन बमों को छह हजार वर्ग मीटर के इलाके में फैला सकता है जिससे बम का परम्परागत उच्च विस्फोटक बमों के मुकाबले ज्यादा इलाके में असर हो सकते. ऐसे में एक बड़े धमाके की जगह सैकड़ों छोटे धमाके होंगे.
पूरे एयरबेस को उड़ाने में सक्षम
इस सिस्टम के हर बम में हैंड ग्रेनेड के विस्फोट की शक्ति है. यह एक सैन्य दल, हथियार रहित वाहन जैसे आपूर्ति करने वाले ट्रक के साथ हथियारबंद वाहनों तक को खत्म करने की क्षमता रखते हैं. वहीं एक तियानलेई 500 एक एयरफील्ड में सैंकड़ों बम फैला कर एयरक्राफ्ट और हवाई पट्टी सहित पूरे बेस को तबाह कर सकता है.
यह सिस्टम अमेरिका की नेवी एयरफोर्स के एजीएम 154A ज्वाइंट स्टैंड ऑफ वेपन (JSOW) की तरह है साल 1998 में अमेरिकी सेना में शामिल किया गया था. लेकिन यह हथियार उस पुराने हथियार से थोड़ा अलग है.