शतक से चूके क्रिस गेल पर लगा जुर्माना,भारी पड़ गया बल्ला फेंकना

किंग्स इलेवन पंजाब  और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में 99 रनों की बेहतरीन पारी खेलने वाले क्रिस गेल पर जुर्माना लगाया गया है। जोफ्रा आर्चर द्वारा आउट किए जाने के बाद गेल ने बीच मैदान में बल्ला फेंक दिया था, जिसके चलते उनको आईपीएल की आचार संहिता (IPL code of conduct) को तोड़ने का दोषी पाया गया है। गेल पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उन पर आईपीएल की आचार संहिता के लेवल-1 का चार्ज लगा है. गेल पर खेल भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है.

क्या थी गेल की गलती?
राजस्थान के खिलाफ क्रिस गेल ने तूफानी पारी खेली. चौकै-छक्के की बारिश करने वाले गेल आईपीएल में अपने सातवें शतक के करीब पहुंच गए. 19वें ओवर में जोफरा आर्चर की तीसरी गेंद पर गेल शानदार छक्का लगाकर कर 99 के स्कोर पर पहुंच गए. गेल के बल्ले से एक और शतक लगना तय था. लेकिन चौथी गेंद पर वो बोल्ड हो गए. यॉर्कर लेंथ की गेंद सबसे पहले गेल के के बल्ले को छूते हुए विकेट से टकरा गई. इसके बाद गुस्से में गेल अपने बल्ले को ज़मीन पर मारना चाहते थे. लेकिन बैट हवा में लहराते हुए मिड विकेट की तरफ पहुंच गई. हालांकि बाद में गेल ने पैवेलियन लौटते हुए आर्चर से हाथ भी मिलाया.

गेल का धमाका
क्रिस गेल ने सिर्फ 63 गेंदों पर 99 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 8 छक्के लगाए. यानी कुल 72 रन उन्होंने सिर्फ चौके -छक्के से पूरे किए. गेल ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की. मौजूदा आईपीएल में गेल के बल्ले से ये तीसरी हाफ सेंचुरी थी. छक्के की बारिश करने वाले गेल अब सबसे ज्यादा छक्का लगाने की दौड़ में तीसरे नंबर पर पहंच गए हैं. उन्होंने अब तक 23 छक्के लगाए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *