इंदौर आबकारी विभाग की महत्वपूर्ण कार्रवाई

     

 

 

     

इंदौर एक्साइज टीम की महत्वपूर्ण कार्रवाई ••••••••••
आबकारी विभाग इंदौर का अभियान तेज
—-–—–//————–//———————- ○○○○○

सहायक आयुक्त आबकारी, जिला इंदौर श्री राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोलर श्री राजीव द्विवेदी के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा पर नियंत्रण हेतु निरंतर ठोस कार्रवाई की जा रही है,
दिनांक 6सितंबर 2020 को वृत्त राजमोहल्ला की टीम द्वारा आबकारी उपनिरीक्षक संतोष सिंह द्वारा की गई ।आज की कार्यवाही मे आरोपियों निर्मल उर्फ राजू सोना पिता कैलाश सोनारे निवासी शांति नगर मूसाखेड़ी इंदौर एवं अभियुक्त सागर शिंदे पिता कैलाश चंद्र निवासी ग्रेटर ब्रजेश्वरी इंदौर से एक पिकअप वाहन क्र एमपी 09 जीएच 6045 मे 25पेटी देशी शराब परिवहित करते हुए 225बल्क लीटर मदिरा जप्त की गई।आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क (दो ) के तहत कायम किया जा रहा है । जप्त वाहन का बाजार मूल्य लगभग ₹800000 है एवं मदिरा का मूल्य ₹135000 है ।प्रकरण में विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में एडीओ संतोष सिंह कुशवाहा एडीओ श्री निगम जी एडीओ श्री मुद्गल एडीओ श्री गिरीश सिकरवार आबकारी उपनिरीक्षक श्री देवेंद्र शर्मा श्रीमती प्रियंका शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस पूरी कार्रवाई में अग्रणी भूमिका आरक्षक सतेज कोपरगांवकर की रही।

एक अन्य कार्यवाही मे वृत्त काछी मोहल्ला कि आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती मीरा सिंह एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम भंगिया थाना बाणगंगा में आरोपी नितेश चौक से पिता शिवनारायण चौकसे उम्र 25 वर्ष के रिहायशी मकान से 345 पाव देशी मदिरा के कुल 62.11 लीटर जप्त किए गए। जप्त मदिरा 50 बल्क लीटर से अधिक होने के कारण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क(2) के तहत प्रकरण काम किया जा रहा है। जप्त मदिरा का बाजार मूल्य ₹37500 है ।आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया इस कार्रवाई में एडीओ श्री दिलीप खंडाते आरक्षक निशा विजयसूरिया प्रधान आरक्षक चौहान का विशेष सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *