

उपचुनाव के मद्देनजर इंदौर आबकारी की एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई
••••••••••••••••••••
○○○○○○○
श्रीमान कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार एवं सहा.आबकारी आयुक्त इंदौर श्री राज नारायण सोनी एवं SDM मल्हारगंज श्री राठौर सा. के मार्गदर्शन में एवं कंट्रोलर श्री राजीव द्विवेदी के निर्देशानुसार इंदौर जिले में अवैध शराब विक्रेताओं एवं शराब बिक्री के अड्डों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है ,दिनांक 15.10.2020 को वृत्त भोई मोहल्ला के सहायक जिला आबकारी अधि. एनपी सिंह के निर्देशन पर आबकारी उप निरीक्षक श्री नितिन आशापुरे द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए नेहा अपार्टमेंट इन्दौर निवासी गौरव रोहिड़ा से एक्टिवा वाहन पर अवैध रूप से ले जाते हुए 320 पाव देसी प्लेन मदिरा जप्त की गई। जप्त मदिरा लगभग 58 बल्कलीटर है । जप्त मदिरा एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग रुपए 75000 है। आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा ३४ (१) क ३४(२) के तहत प्रकरण कायम कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया व प्रकरण विवेचना में लिया गया।
प्रकरण कायम करने में प्र. आर. सर्व श्री बालमुकुंद गौड़, जगदीश पटेल ,आरक्षक सुरेश चौघड एवं ओ पी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इंदौर आबकारी की एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई ……………..रवि खत्री भाई मोहल्ला की गिरफ्त में
••••••••••••••••••••
○○○○○○○
श्रीमान कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार एवं सहा.आबकारी आयुक्त इंदौर श्री राज नारायण सोनी एवं SDM मल्हारगंज श्री राठौर सा. के मार्गदर्शन में एवं कंट्रोलर श्री राजीव द्विवेदी के निर्देशानुसार इंदौर जिले में अवैध शराब विक्रेताओं एवं शराब बिक्री के अड्डों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है ,
शहर के मध्य में रवि खत्री द्वारा कई दिनों से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा था ,जिस पर Nitin Ashapure की टीम द्वारा विगत दिनों से कड़ी निगरानी रखी जा रही थी ,दिनांक 15.10.2020 को वृत्त भोई मोहल्ला के सहायक जिला आबकारी अधि. एवं आबकारी उप निरीक्षक श्री नितिन आशापुरे द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए रात्रि में रवि खत्री को धर दबोचा और उसकी निशानदेही पर अंग्रेजी एवं देसी मदिरा, कुल 63 बल्क लीटर बरामद की गई। जप्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग रुपए 30000 है। आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा ३४ (१) क ३४(२) के तहत प्रकरण कायम कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया व प्रकरण विवेचना में लिया गया।
प्रकरण कायम करने में प्र. आर. सर्व श्री बालमुकुंद गौड़, जगदीश पटेल ,आरक्षक सुरेश चौघड एवं ओ पी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।