इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्यवाही — एडवाइज़री कम्पनी मै निवेश के नाम पर ठगी — ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बचे लोग

 

 

क्राइम ब्रान्च इंदौर

★ एडवायजरी कम्पनी में निवेश के नाम पर 20 लाख रुपये ठगने वाले 02 आरोपी सिंगरौली से गिरफ्तार।

★ वेंचर्स केपिटल और ट्रेडबुल एडवाइजरी कम्पनी में निवेश के नाम पर ठगे 15 लाख, लाभ सहित 68 लाख लौटाने के लिए कोलकाता से बुलाया इंदौर धमकाकर 05 लाख और वसूले।

★ जिन कम्पनियों के जरिये निवेश कराने का दिया झांसा, वो दोनों ही हैं फ़र्ज़ी, SEBI में बिना पंजीकरण के लोगों से निवेश के नाम पर ऐंठ रही थी रुपये।

★ दो आरोपी गिरफ्तार, थाना राजेन्द्र नगर में दर्ज प्रकरण में चल रहे थे फरार।

आवेदक तीर्थंकर घोष पिता अनिल कुमार उम्र 52 वर्ष निवासी उदयन 1050/1 सर्वेपार्क संतोषुपर कॉलोनी कोलकाता द्वारा क्राईम ब्रांच इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि शेयर ट्रेड़िंग कंपनी वेंचर कैपिटल व आई ट्रेडबुल के मालिक सुधीर उपाध्याय व अन्य व्यक्तियों ने मिलकर एडवाईजरी में निवेश के नाम पर 15 लाख रूपये की धोखाधड़ी की है तथा 05 लाख रूपये धमकाकर बलपूर्वक खाते में जमा करा लिये है। प्राप्त शिकायत आवेदन पत्र की जांच क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा की गई जिस पर से शेयर ट्रेड़िंग कंपनी वेंचर कैपिटल व आई ट्रेडबुल के मालिक सुधीर उपाध्याय व अन्य 02 व्यक्तियों के विरूद्ध थाना राजेन्द्रनगर में अपराध क्रमांक 411/20 धारा 406, 420, 384, 386 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

मामले में पाया गया कि शेयर ट्रेड़िंग कंपनी वेंचर कैपिटल व आई ट्रेडबुल के मालिक सुधीर उपाध्याय व 02 अन्य व्यक्तियों ने पहले 50 हजार रूपये के एवज में 1 लाख 50 हजार रूपये 07 दिवस में देने का भरोसा आवेदक को दिलाया तथा कहा कि उनकी कंपनी के साथ काम करने पर पैसों की जिम्मेदारी कंपनी की होगी जिनका पूरे भारत में आनलाईन ट्रेडिंग का नेटवर्क है अतः आवेदक ने 20 लाख रूपये कंपनी के विभिन्न खातों में जमा करा दिये उसके बाद कंपनी के मालिक सुधीर ने आवेदक को अमानती रूपये मय फायदे के 68 लाख देने के लिये इंदौर बुलाया। उसके बाद सुधीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी देते हुये जबरन 05 लाख रूपये अपनी कंपनी के खातों में जमा करा लिये।

उपरोक्त प्रकरण के आरेापियों की पतारसी क्राईम ब्रांच एवं थाना राजेंद्रनगर पुलिस की टीमों द्वारा की जा रही थी जिसके संबंध में आरोपियों की लोकेशन म0प्र0 के सिंगरोली तथा छत्तीसढ़ राज्य में होना ज्ञात हुई। क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम उपरोक्त आरोपियों की तलाश में सिंगरोली रवाना हुई जहां ग्राम चितरंगी कोरस जिला सिंगरोली से पतासाजी कर शेयर ट्रेड़िंग कंपनी वेंचर कैपिटल व आई ट्रेडबुल के मालिक आरोपी सुधीर उपाध्याय पिता श्री लक्ष्मीकांत उपाध्याय उम्र 26 वर्ष निवासी ए 47 सिलिकॉन सिटी राजेन्द्र नगर को हिरासत में लिया। आरोपी सुधीर से पूछताछ कर उसके सहआरोपी रितेश पिता गौतम पाण्डे उम्र 26 वर्ष निवासी खुटीहर सिंगरौली को पकड़ा गया जिन्हें अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना राजेन्द्रनगर पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
★ क्राईम ब्रांच द्वारा जारी की जाने वाली एडवाईजरी को पढकऱ, ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बचे लोग।

★ अज्ञात व्यक्ति पुलिस अधिकारी तथा वकील बनकर, क्रेडिट कार्ड के बकाया बिल राशि को जमा नहीं कराने पर मुकदमा दर्ज होने का भय दिखाकर मांग रहे थे रूपये।

★ क्रेडिट कार्ड धारकों को निशाना बनाने का किया प्रयास, कानूनी कार्यवाही से बचने के लिये खाते में रूपये जमा कराने का बना रहे थे दबाव।

आवेदक राजीव पिता अविनाशचन्द्र महेन्द्रु निवासी श्रीनगर एक्सटेंसन ने क्राईम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें फोन कॉल पर वकील होना बताते हुये धमकाया कि क्रेडिट कार्ड का बकाया बिल राशि 20 हजार मेरे खाते में जमा नहीं की तो वारण्ट जारी कराकर गिरफ्तार करा लूंगा चूॅकि आवेदक के पिता रिटायर्ड बैंक कर्मचारी है जोकि पूर्व में एसबीआई का क्रेडिट कार्ड उपयोग करते थे तो उनका पुत्र राजीव के सामने 20 हजार रूपये चुकाने की असंमजस भरी स्थिति बनी लेकिन राजीव समय समय पर मीडिया के माध्यम से क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा जारी की जाने वाली एडवाईजरी तथा दिशा निर्देशों को पढ़ता रहता है अतः उसने फर्जी वकील/पुलिस अधिकारी की गतिविधियों को भांप लिया तथा दबाव में आये बिना पैसे देने से इंकार कर दिया और जिस नम्बर से अज्ञात व्यक्ति स्वयं को वकील तथा पुलिस अधिकारी बताते हुये आवेदक को पैसों के लिये डरा धमका रहे थे उनकी शिकायत क्राईम ब्रांच में दर्ज करा दी।

इसी प्रकार आवेदक राकेश पिता दिनेश चन्द्र विश्वकर्मा भी से भी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाईल फोन के जरिये संपर्क कर क्रेडिट कार्ड के बिल एवज में 15 हजार रूपये ना चुकाने के चलते मुकदमा कायम होने का भय दिखाया तथा स्वयं को पुलिस अधिकारी बताते हुये 15 हजार रूपयों की मांग की। आवेदक समय समय पर ठगी के संबंध में क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा जारी की जाने वाली एडवाईजरी को पढ़कर, जागरूक थे अतः वह ठगी का शिकार होने से बच गये तथा अज्ञात अनावेदक के विरूद्ध क्राईम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है।

निम्नलिखित मोबाईल नम्बरों 9718947151, 7617448545, 9768672750 से आवेदकों के पास फोन कॉल प्रप्त हुये थे अतः आमजन को सचेत किया जाता है कि ऐसे किसी झांसे में ना आये तथा जारी किये जा रहे दिशा निर्देशों का अनुपालन करें। क्राईम ब्रांच इंदौश्र द्वारा लगातार प्राप्त हो रहीं शिकायतों का पर्यवेक्षण कर मीडिया जगत के माध्यम से सायबर अपराधों तथा आनलाईन ठगी से बचाव हेतु निर्देश जारी कर आमजन को जागरूक करने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *