
* कलेक्टर जिला-इंदौर के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी राज नारायण सोनी के निर्देशानुसार आज दिनांक 29/12/2020 को *कंट्रोलर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजीव कुमार द्विवेदी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी संतोष सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में आबकारी वृत छावनी के द्वारा भील पलटन कालोनी मूसाखेड़ी में सूचना के आधार पर दविश दी जाकर आकाश पिता महेश जाति भील उम्र 27 साल निवासी भील कालोनी मूसाखेड़ी के कब्जे वाले रिहायशी मकान से देशी मदिरा प्लेन के 320पाव कुल57.6 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त कर आरोपी के खिलाफ विधि अनुसार प्रभावी कार्यवाही की जाकर आबकारी अधिनियम 1915की धारा 34 ए एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया| आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
जप्त मदिरा का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 22440/- रुपए है।
आज की कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजीव मुद्गल व आबकारी उपनिरिक्षक प्रियंका शर्मा ने की।
मुख्य आरक्षक नारायण सिंह एवं आरक्षक मोहित, भगवान दास बिरला इन्दूका सराहनीय योग्यदान रहा ।