इंदौर आबकारी विभाग की कार्यवाही

   

 

संभागीय उड़नदस्ता इंदौर व आबकारी इंदौर की संयुक्त कार्यवाही

* कलेक्टर महोदय, जिला-इंदौर के आदेश एवं उपायुक्त आबकारी महोदय श्री संजय तिवारी व सहायक आयुक्त आबकारी श्री राज नारायण सोनी * के द्वारा दिये निर्देशानुसार आज दिनांक 13/01/2021 को आबकारी वृत महू अ ,महू ब व संभागीय उड़नदस्ता इंदौर की टीम
के द्वारा महू में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा व हाथ भट्टी मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।
आज महू के ग्राम जोशी गुराडिया, पत्थर नाला, पड़ाव, चोरडिया, पातालपानी व अन्य स्थानों पर दबिश दी गयी।
आज की कार्यवाही में कुल 15 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिसमें आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत 07 प्रकरण व आबकारी की धारा 34(1)(च) के तहत 08 प्रकरण पंजीबध्द किये गये। जिसमें 07 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
आज की कार्यवाही में 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 1200 किग्रा महुआ लहान सैंपल लेकर मोके पर नष्ट किया गया । जप्त मदिरा,महुआ लहान व सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 123200/- रुपए है।

आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरिक्षक विवेक मिश्रा,मनीष राठौर , कैलाशचंद्र रोईवाल,आकाश निकम
एवं आबकारी मुख्य आरक्षक यशवंत चौधरी, नारायण सिंह जमरा ,आरक्षक जफर अली,श्याम सुंदर गुप्ता,कमल सिंह तोमर रमजान खान, सावन सिसोदिया अजय चंद्रभाल का सराहनीय योग्यदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *