इंदौर आबकारी विभाग की कार्यवाही

   

इंदौर कलेक्टर के निर्देशानुसार इंदौर ज़िले में अवैध शराब के ख़िलाफ़ लगातार कार्रवाई की जा रही है आज़ आबकारी विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में शराब व महुआ लाहन व कच्ची शराब बनाने का सामान ज़ब्त किया है ।
वृत्त आंतरिक २ की टीमको मुखबिर द्वारा सूचना मिली की रंगवसा गाँव में भारी मात्रा में कच्ची शराब बनायी जा रही है ।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री राज नारायण सोनी के निर्देशन में तथा कंट्रोलर श्री राजीव द्विवेदी ,ऐ डी ई ओ राजीव उपाध्याय के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम रवाना हुई ।ऐ डि ई ओ श्री अवधेश पांडे के नेत्रत्व में उपनिरीक्षक डॉ नीलेश नेमा, राजेश तिवारी , आशीष जैन की टीम को रवाना किया गया। रंगवसा गाँव में उक्त आरोपी के घर पर दबिश देने पर उसके घर से कुल 70 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई तथा आरोपी के क़ब्ज़े से शराब बनाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला लगभग 27 सौ किलोग्राम महुआ लाहन को भी सैंपल लेकर मौक़े पर नष्ट किया गया

ज़ब्त की गई मदिरा व सामग्री की कुल क़ीमत 1.5 लाख रू है ।आरोपी को गिरफ़्तार कर प्रकरण क़ायम किया गया उक्त कार्यवाही वृत आंतरिक २ के adeo राजीव उपाध्याय के निर्देशन में उपनिरीक्षक आशीष जैन ने की । उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक नीलेश नेमा, राजेश तिवारी व आरक्षक किशन सिंह रघुवंशी, शैलेंद्र जोशी, ज्योति गुर्जर, किशोर जयसवाल, बलवीर जदौन, अंकिता जातवा, मुकेश रावत, परमजीत कौर, प्रमोद शेटे का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *