इंदौर। हाईकोर्ट की लेडी वकील को प्यार में मिला धोखा, प्रेमी संबंध बनाकर शादी से मुकरा ।

इंदौर की एक महिला वकील ने रेप की शिकायत दर्ज कराई है।प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बैंच की एक महिला वकील के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले तो महिला वकील को प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब जब शादी की बात आई तो आरोपी प्रेमी अपने वादे से मुकर गया और शादी करने से इंकार कर दिया जिसके बाद पीड़िता महिला वकील ने पुलिस में प्रेमी के खिलाफ रेप की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

फेसबुक से हुई थी दोस्ती
महिला वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसकी दोस्ती करीब डेढ़ साल पहले दिल्ली के रहने वाले ध्रुव सिंह राठी नाम के युवक से हुई थी। पहले फेसबुक पर ही बातचीत होती रही जो कुछ दिनों में प्यार में बदल गई। पीड़िता के मुताबिक प्यार होने के बाद ध्रुव पहले तो दिल्ली से आकर उससे मिलने लगा और फिर बाद में इंदौर में आकर ही उसके साथ लिव इन में रहा। लिव इन में रहते वक्त कई बार शादी का वादा कर ध्रुव ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

संबंध बनाकर शादी से मुकरा
पीड़िता वकील ने बताया कि बीते दिनों जब उसने प्रेमी ध्रुव पर से शादी के लिए कहा तो पहले तो वो बहाने बनाने लगा। लेकिन जब दबाव बनाया तो ध्रुव ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। प्रेमी ध्रुव के द्वारा शादी के वादे से मुकरने के बाद उसने अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ और वो अपनी फरियाद लेकर पुलिस थाने पहुंची।परदेशी पुरा पुलिस  ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *