मानसिक परेशानी के कारण अपर कलेक्टर के बेटे ने की आत्महत्या

इंदौर से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है।जिसमे एक युवक ने फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।आत्महत्या करने वाला युवक इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर का बेटा है।मृतक के पिता इंदौर में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में अपर संचालक पद पर पदस्थ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सार्थक विजयवत आईआईटी खड़गपुर से अपनी पढ़ाई कर रहा था और कुछ दिन पहले ही इंदौर आया था।कॉलेज प्लेसमेंट में उसे उसके मन मुताबिक बड़े पैकेज की जॉब नही मिल पाने से वह निराश था।इसी कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था।अवसाद में चलते ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया और अपने जीवन को खतम कर लिया।मरने से पहले उसने 2 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।सुसाइड नोट के आधार पर आगे की जाँच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *