पहला करवाचौथ होता है बहुत खास डॉ. चेतना दीक्षित

पहला करवाचौथ होता है बहुत खास डॉ. चेतना दीक्षित

देशभर में ख्यात तनुज दीक्षित व उनकी पत्नी डॉ. चेतना दीक्षित (डेंटल एवं ओरल सर्जन) आज इंदौर में अपनी पहली करवाचौथ मना रहें है। इस अवसर पर डॉ. चेतना ने बताया की वे इसकी तैयारी विगत एक माह से कर रही थी, डिजाइनर मेहँदी, हमारी तस्वीर वाली चूड़िया, खास तरह की ज्वैलेरी समेत संपूर्ण 16 श्रृंगार का ध्यान रखा है। वही मेरी साँसू माँ प्रिया दीक्षित से पहली सरगी मिली है। मैने निर्जला उपवास रखा है व बहुत ज्यादा खुश हूँ। वही तनुज दीक्षित ने बताया की शादी के बाद करवाचौथ पति पत्नी दोनों के लिए एक बड़ा पर्व है! डॉक्टर चेतना ने बताया की में इस दिन के लिए बहुत एक्साइटेड थी, मुझे बहुत सारी चीजें देखने को मिली जो एक अलग अनुभव है ! तनुज दीक्षित ने बताया की शादी के बाद करवाचौथ का अपना अलग महत्व होता है, पति पत्नी के प्रेम और विश्वास का बंधन और मजबूत हो जाता है। एक दूसरे के प्रति समर्पण और निष्ठा प्रगाड़ हो जाती है। तनुज ने बताया की आज के लिए हम दोनों का उत्साह बरकरार है, चेतना के लिए मैने बाहर घूमने का प्लान किया है जिससे उपवास का सोच मन में ना रहे और मन बहल जाए। हमें हिन्दू मान्यताओ के साथ इस पर्व को मानना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *