
कांग्रेस विधायक के दुष्कर्मी पुत्र पुलिस के हत्थे आया …..इंदौर पुलिस ने 25 हजार के इनामी ओर लंबे समय से फरार चल रहे करण मोरवाल को पकड़ा
इंदौर – बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र करण मोरवाल को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है । करण पर 25 हजार का इनाम था और ये लंबे समय से फरार चल रहा था । विधायक पुत्र पर एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है । जिसके बाद आरोपित करण लगभग 5 महीने से फरार था जिसके पोस्टर भी पुलिस ने लगाए थे । आरोपित को इंदौर क्राइम ब्रांच ओर महिला पुलिस की टीम ने हिरासत में लिया है ।